बलिया बार एसोसिएशन चुनाव में शेषनाथ तिवारी अध्यक्ष चुने गए: भुवाल सिंह महासचिव, सुनील पाण्डेय कोषाध्यक्ष; गीतेश और अर्चना पाण्डेय उपाध्यक्ष बनें - Ballia News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Ballia Bar Association Election Result | Sheshnath Tiwari Elected President

बलिया बार एसोसिएशन चुनाव में शेषनाथ तिवारी अध्यक्ष चुने गए:भुवाल सिंह महासचिव, सुनील पाण्डेय कोषाध्यक्ष; गीतेश और अर्चना पाण्डेय उपाध्यक्ष बनें

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के सत्र 2026-27 के चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष और महासचिव समेत कई पदों पर नए पदाधिकारी चुने गए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

शेषनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए शेषनाथ तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, ओमकार सिंह और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव चुनाव मैदान में थे। मतगणना में शेषनाथ तिवारी को सबसे अधिक 377 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। शैलेश कुमार सिंह को 298, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव को 247 और ओमकार सिंह को 24 वोट मिले।

भुवाल सिंह ने महासचिव पद पर दर्ज की जीत

महासचिव पद पर भुवाल सिंह ने 300 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम पाण्डेय को 263 वोट मिले। वहीं, सुशील कुमार श्रीवास्तव को 234, मिथिलेश कुमार सिंह 'चमन' को 103 और त्रिभुवन नाथ यादव को 47 वोट मिले। राधेश्याम पाण्डेय दूसरे स्थान पर रहे।

सुनील कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार पाण्डेय ने जीत दर्ज की। वहीं, 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले अधिवक्ताओं के लिए उपाध्यक्ष के दो पदों पर गीतेश पाण्डेय और अर्चना पाण्डेय निर्वाचित हुईं। पिंकी तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने गए

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव पद पर शिव जी चौबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध चुने जाने पर शिव जी चौबे ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताया।

10 वर्ष से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं के उपाध्यक्ष पद पर रणजीत प्रकाश त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में भैया आदर्श कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

अधिवक्ताओं ने दी बधाई

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी खुशी जताई।

.