आकांक्षा चमोला पर फूटा ओरी का गुस्सा, बोले- तलाक में गौरव से कुछ…

आकांक्षा चमोला पर फूटा ओरी का गुस्सा, बोले- तलाक में गौरव से कुछ…

Sep 10, 2026 10:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Akanksha Chamola Divorce: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते पर एक बार फिर ओरी ने कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन हैं कि आकांक्षा तलाक में गौरव से कुछ तो लेंगी ही। 

Orry takes dig at Akanksha

ओरी ने कसा आकांक्षा पर तंज

सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी ने एक बार फिर आकांक्षा चमोला पर तंज कसा है। ओरी ने आकांक्षा पर गौरव खन्ना का नेशनल टीवी पर अपमान करने का आरोप लगाया था। इस बार ओरी ने इस ओर इशारा किया है कि आकांक्षा तलाक के बाद गौरव खन्ना से एलिमनी लेंगी। ओरी ने कहा कि इस तलाक में वो गौरव से कुछ तो लेकर ही जाएगी।

आकांक्षा चमोला पर ओरी ने कसा तंज

India Forums से खास बातचीत में ओरी ने कहा, "उनकी शादी हुई थी, और अगर अब दोनों का तलाक होता है, मुझे यकीन है कि वो इस तलाक में कुछ तो गौरव से लेकर ही जाएगी, है ना? मुझ शक है कि वो ऐसा कहेगा कि 'ठीक है, मैं तुमसे कुछ नहीं ले रही, तुम मेरे बिल मत चुकाओ।"

ओरी बोले- आकांक्षा कुछ तो गौरव से लेंगी ही तलाक में

ओरी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि वो उससे (गौरव खन्ना) कुछ न कुछ तो जरूर निकलवाएगी। तो, अगर किसी का बिल चुकाने से कोई व्यक्ति सामने वाले की बात की परवाह करता है, तो शायद उसे भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए कि वो पब्लिक में उसके बारे में कैसे बात कर रही है।"

ओरी ने की आकांक्षा के ‘कुत्ता आ जाता’ वाले बयान की आलोचना

इतना ही नहीं, ओरी ने आकांक्षा के उस कमेंट की भी आलोचना की जहां उन्होंने लॉकअप में कहा था कि गौरव से अच्छा तो उनसे मिलने उनका कुत्ता आ जाता। ओरी ने आकांक्षा के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा, "उसने कहा था कि सेट पर जो 10 साल से उसका पति है, उसकी बजाय उसका कुत्ता आ जाता। अगर तुम उससे नहीं भी मिलना चाहती थी, फिर भी ये कहना कितना अजीब और अपमानजनक है।" ओरी ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि आकांक्षा एक अच्छी इंसान हैं।

आकांक्षा ने नेटफ्लिक्स पर किया था गौरव से अलग रहने का खुलासा

बता दें, एक वक्त था जब गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को इंडस्ट्री के आइ़डल कपल में से एक माने जाते थे, लेकिन जब आकांक्षा चमोला नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में आई थीं तो उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वो और गौरव लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं।

शो पर आकांक्षा से मिलने आए थे गौरव खन्ना

ये पहली बार था जब गौरव खन्ना और आकांक्षा के रिश्ते का सच सामने आया था। आकांक्षा से गौरव खन्ना इस शो में मिलने भी आए थे। शो में आकर गौरव खन्ना ने कहा था कि आकांक्षा ने उनकी बैंड बजा दी है। गौरव खन्ना के जाने के बाद आकांक्षा चमोला ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि गौरव केवल अपने मन की बातें करके चले गए। एक एपिसोड में आकांक्षा ने कहा था कि गौरव से अच्छा उनके माता-पिता उनसे मिलने आ जाते हैं, या उनका कुत्ता ही आ जाता उनसे मिलने। सोशल मीडिया पर भी आकांक्षा के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

आकांक्षा ने किया था एक और हैरान करने वाला खुलासा

लॉकअप में ही आकांक्षा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो बाईसेक्सुअल हैं। इसी के साथ आकांक्षा ने बताया था कि गौरव खन्ना को ये बात पता है और गौरव खन्ना इस चीज को लेकर काफी सपोर्टिव रहे हैं।