अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो
अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो
हर त्यौहार पर लड़कियां या महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. त्यौहारों के सीजन में ये काम मेहंदी लगाने वाले हर आर्टिस्ट की बहुत कमाई करवाता है. लेकिन अब लगता है कि ये इन कलाकारों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 10 Sep 2026 11:04 PM (IST)

मेहंदी लगाने के लिए अब मशीन का होगा इस्तेमाल
Source : ABP Live
मेहंदी लगाना वैसे तो एक आर्ट माना जाता है, जिसका हुनर हर किसी के हाथ में नहीं होता है. त्यौहारों के मौसम में लड़कियां या महिलाएं खूब मेहंदी लगवाती हैं. तो वहीं शादियोंमें तो मेहंदी आर्टिस्ट्स की जमकर कमाई होती है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि आने वाले समय में मेहंदी लगाने वालों की नौकरी भी खतरे में है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने बताया है.
खतरे में मेहंदी आर्टिस्ट्स की जॉब
दरअसल मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई मजेदार वीडियोज और पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला के हाथ पर मशीन से मेहंदी लगाई जा रही है. इस वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. यहां देखें वीडियो:
Some more jobs gone 🙈 pic.twitter.com/jKiUzB8gOA
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 9, 2026
ये भी पढ़ें: अंडा, चिकन और दूध क्यों हो रहे महंगे, जेब पर भारी दामों की असली वजह क्या?
इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ और नौकरियां जाने वाली हैं'. तो वहीं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपना हाथ मशीन के अंदर रखती है. इसके बाद मशीन उसके हाथ पर एक डिजाइन बना देती है. खास बात ये है कि इस पूरे काम में इंसानी मदद बहुत कम दिखाई देती है.
मेहंदी आर्टिस्ट्स के लिए चिंता
ये वीडियो सामने आते ही सबसे बड़ी चिंता मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट्स के लिए है. क्योंकि मेहंदी लगाना सिर्फ हाथ पर डिजाइन बनाने का काम नहीं है, बल्कि ये एक स्किल और कला है. शादी, त्योहार और दूसरे खास मौकों पर लोग प्रोफेशनल मेहंदी कलाकारों को बुलाते हैं. अगर मशीनें कम समय में और एक जैसी डिजाइन बना सकती हैं, तो कुछ जगहों पर लोग मशीन का इस्तेमाल करना पसंद कर सकते हैं. इससे मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के काम पर असर पड़ने की आशंका है.
लोगों की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडिय पर जनता की मिली- जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों का कहना है कि मेहंदी कलाकारों को मशीन से डरने की जरूरत नहीं है. कई यूजर्स का मानना है कि इससे मेहंदी कलाकारों की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है. तो वहीं कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि हाथ से बनाई गई मेहंदी की खूबसूरती को मशीन पूरी तरह नहीं दोहरा सकती. हाथ से बने डिजाइन में छोटी-छोटी कमियां भी उसकी खूबसूरती और इंसानी स्पर्श का हिस्सा होती हैं.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी मांग, 3.83 फिटमेंट फैक्टर मिला तो सैलरी होगी 69 हजार के पार

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
Read More
Published at : 10 Sep 2026 11:04 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola