घर पर उगाएं बिना बीजों के धनिया, डंठल से ही निकल आएगा पौधा, यहां जानिए तरीका
How To Grow Coriander: मिड समर और शुरुआती पतझड़ धनिया का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय होता है. इस मौसम में धनिया का पौधा (Coriander Plant) लगाया जा सकता है. धनिया के पौधे को आउटडोर लगाया जाता है जिसके लिए आप घर की बालकनी, बरामदे या छत का इस्तेमाल कर सकते हैं. धनिया के हरे पत्ते चाहिए तो इसे स्मॉल बैचेस में हर महीने काटा जा सकता है. लेकिन, धनिया का पौधा लगाने के लिए आपको धनिया के बीज खरीदने की जरूरत नहीं है. आप चाहे तो इसकी डंठल (Coriander Stem) से ही धनिया का पौधा उगा सकते हैं. यहां जानिए कैसे होगा यह.
यह भी पढ़ें – Gardening Tips: दीवार या छत पर उग आया है पीपल का पौधा? ऐसे करें साफ, दोबारा नहीं आएगा
---विज्ञापन---
बिना बीजों के कैसे लगाएं धनिया का पौधा
डंठल से धनिया का पौधा (Dhaniya Ka Paudha) उगाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि धनिया के डंठल के निचले हिस्से से इसकी जड़ें निकली हुई हों. जड़ों वाले डंठल से धनिया का पौधा लगाना आसान होता है. सबसे पहले किसी कांच के गिलास में पानी भरें और इसमें धनिया के डंठल डाल दें. डंठल की जड़ें पानी के अंदर और पत्तियां बाहर हों इस बात का ध्यान रखें.
हर कुछ दिन में इस पानी को बदलते रहें. कुछ दिनों में डंठल से नई जड़ें निकलने लगेंगी. जब धनिया खिलना शुरू हो जाएं और इसकी जड़ें पानी के गिलास में फैल जाएं तो अब इसे मिट्टी में ट्रांसफर करें.
---विज्ञापन---
गमले में मिट्टी भरें और इसमें धनिया की जड़ों को दबाकर ऊपर से मिट्टी और हल्का पानी डालें. इस मिट्टी में 1-2 इंच की गहराई में धनिया की डंठल को लगाएं. मिट्टी ऐसी चुनें जो हल्की हो और जल निकासी हो यानी जिसमें से पानी आसानी से निकल जाए. जब मिट्टी सूख जाए तब ही उसमें पानी डालें.
धनिया का पौधा खिलने लगेगा. जब भी पत्ते भर जाएं तो इसकी कटाई करते रहें. इस पौधे को दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे धूप लगाएं.
---विज्ञापन---
इस तरह करें पौधे की देखरेख
- धनिया का पौधा गमले में लगाने के बजाय ग्रो बैग्स (Grow Bags) में भी लगाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप ग्रो बैग ज्यादा गहराई वाला ना हो.
- धनिया के पौधे को बार-बार एक मिट्टी से दूसरी मिट्टी में ट्रांसफर ना करें. इससे धनिया का पौधा खराब हो सकता है.
- इस पौधे को छोटे बैचेस में ही लगाएं क्योंकि कटाई के बाद धनिया बहुत दिनों तक ताजा नहीं रहता है और पौधे में लगे-लगे इसकी पत्तियां पक सकती हैं.
- जब पौधा 6 इंच तक लंबा हो जाए तब इसकी कटाई करें. इस उंचाई पर धनिया के पत्ते कोमल और कम कड़वे होते हैं.
यह भी पढ़ें – कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर ‘रंग’? ऐसे करें मिनटों में चेक
---विज्ञापन---