गलती से डिलीट हो गई जरूरी फोटो? मिनटों में ऐसे वापस पाएं, आसान हैं स्टेप्स

काम की बात: गलती से डिलीट हो गई जरूरी फोटो? मिनटों में ऐसे वापस पाएं, आसान हैं स्टेप्स

Sep 11, 2026 04:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

फोन से गलती से कोई जरूरी फोटो डिलीट हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। Android और iPhone में मौजूद Trash, Recently Deleted और Cloud Backup जैसे फीचर्स की मदद से तस्वीरों को वापस पाया जा सकता है।

Deleted Photos Recover

गलती से डिलीट हुईं फोटोज वापस लाने का तरीका आसान है।

कई बार फोन की Gallery साफ करते समय गलती से कोई जरूरी फोटो डिलीट हो जाती है। खासकर तब परेशानी बढ़ जाती है जब वह फोटो किसी खास मोमेंट, जरूरी डॉक्यूमेंट या पुराने डाटा से जुड़ी हो। हालांकि, फोटो डिलीट होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि वह हमेशा के लिए खत्म हो गई है। Android फोन और iPhone दोनों में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से हाल ही में डिलीट की गई फोटो को वापस पाया जा सकता है।

Android फोन में ऐसे वापस लाएं डिलीट फोटो

अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और फोन में Google Photos मौजूद है, तो सबसे पहले इसे खोलें। Google Photos में जाकर Collections या Library सेक्शन खोलें और Trash या Bin विकल्प पर जाएं। यहां हाल ही में डिलीट की गई तस्वीरें दिखाई दे सकती हैं। जिस फोटो को वापस लाना है, उसे चुनकर Restore विकल्प पर टैप करें। इसके बाद फोटो दोबारा आपकी फोटो लाइब्रेरी में दिखाई देने लगेगी।

अलग-अलग Android फोन में Gallery ऐप का नाम और विकल्प थोड़े अलग हो सकते हैं। Samsung, Xiaomi, OnePlus, Vivo और दूसरे ब्रांड के फोन में Gallery के अंदर Recently Deleted, Trash या Recycle Bin जैसा विकल्प मिल सकता है। इसलिए अगर फोटो Gallery से डिलीट हुई है तो इसी फोल्डर को जरूर चेक करें।

iPhone में डिलीट फोटो कैसे रिकवर करें

iPhone में फोटो डिलीट करने के बाद वह तुरंत हमेशा के लिए खत्म नहीं होती। Photos ऐप खोलें और Recently Deleted एल्बम में जाएं। यहां आपको हाल में डिलीट की गई तस्वीरें मिल सकती हैं। फोटो चुनने के बाद Recover विकल्प पर टैप करके उसे वापस फोटो लाइब्रेरी में लाया जा सकता है।

Google Photos या iCloud Backup भी करें चेक

अगर फोटो Trash या Recently Deleted फोल्डर में नहीं मिल रही है, तो यह देखना जरूरी है कि फोन में Cloud Backup इनेबल था या नहीं। Android यूजर्स Google Photos में अपने दूसरे डिवाइस या पुराने बैकअप को चेक कर सकते हैं। वहीं iPhone यूजर्स iCloud Photos और मौजूद iCloud Backup की जांच कर सकते हैं।

फोटो Trash से भी डिलीट हो गई तो क्या करें?

अगर फोटो Recently Deleted या Trash से भी हटा दी गई है, तो उसे वापस पाना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर है, क्योंकि नया डाटा पुराने डिलीट हुए डाटा की जगह राइट कर सकता है। किसी भी अनजान Recovery ऐप को तुरंत डाउनलोड करने से भी बचें, क्योंकि ऐसे ऐप्स Privacy और Security के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

जरूरी फोटोज का रेग्युलर Cloud Backup रखना सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे गलती से फोटो डिलीट होने की स्थिति में उसे दोबारा पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें