हिसार में पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरेपी अरेस्ट: सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, मामा से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी टीम - Hisar News

हिसार में पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरेपी अरेस्ट:सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, मामा से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी टीम

हिसार सिटी18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आदमपुर थाना पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

आदमपुर थाना पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया आरोपी।

हिसार जिले में आदमपुर थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच, हाथापाई और मारपीट करने के साथ सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब 11:24 बजे ईआरवी-313 पर तैनात पुलिस को खबर मिली थी। सूचना थी कि चक्की चौपटा, सदलपुर निवासी राजेश कुमार अपने मामा के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजेश को समझाकर शांति बनाए रखने की कोशिश की।

मामा से मारपीट की सूचना पर गई थी टीम

आरोप है कि तभी राजेश ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच करते हुए हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस वाहन से आदमपुर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, थाने के बाहर भी आरोपी ने फिर से पुलिसकर्मियों से हाथापाई की।

इस दौरान उसने बैरक की खिड़की का कांच तोड़ दिया और उसके टुकड़े से एक पुलिसकर्मी पर हमला किया। हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस घटना को लेकर आदमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

आदमपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

आदमपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

पुलिसकर्मियों से बदसूलकी सहन नहीं : एसपी

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर उमेद ने मौके पर जाकर सबूत जमा किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार निवासी चक्की चौपटा, सदलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, मारपीट या सरकारी काम में बाधा डालने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • उकलाना में साढ़े छह करोड़ से खेत-खलिहान योजना के काम: भाजपा नेता ने सीएम सैनी का आभार जताया, किसानों को आने-जाने में मिलेगी सुविधा

    भाजपा नेता ने सीएम सैनी का आभार जताया, किसानों को आने-जाने में मिलेगी सुविधा|उकलाना,Uklanamandi - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में पानी की डिग्गी में गिरे दो दोस्त: तीसरे ने दीवार फांदकर दी पुलिस को सूचना, टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाया

    तीसरे ने दीवार फांदकर दी पुलिस को सूचना, टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाया|उकलाना,Uklanamandi - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा के 3 जिलों में बारिश: पानीपत-सोनीपत में बूंदाबांदी; कल से 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल

    पानीपत-सोनीपत में बूंदाबांदी; कल से 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हांसी बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुदेश यादव: चंद्रभान यादव को 85 वोटों से हराया; अजय सचदेवा उपप्रधान, जितेंद्र सिहाग सचिव चुने गए

    चंद्रभान यादव को 85 वोटों से हराया; अजय सचदेवा उपप्रधान, जितेंद्र सिहाग सचिव चुने गए|हांसी,Hansi - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर