यश की 'टॉक्सिक' को बड़ा झटका, एक हफ्ते में सिनेमाघरों से हटा इंग्लिश वर्जन

यश की 'टॉक्सिक' को बड़ा झटका, एक हफ्ते में सिनेमाघरों से हटा इंग्लिश वर्जन

Toxic English Version: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को रिलीज के महज एक हफ्ते बाद ही थिएटर्स से हटा दिया गया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 3.16 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

Written By : दीक्षा शर्मा |  Updated at : 12 Sep 2026 01:58 PM (IST)

Preferred Sources

Yash Starrer Toxic English Version Removed From Theaters In Just 1 Week यश की 'टॉक्सिक' को बड़ा झटका, एक हफ्ते में सिनेमाघरों से हटा इंग्लिश वर्जन

टॉक्सिक इंग्लिश वर्जन थिएटर्स से बाहर

Source : imdb

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. 26 अगस्त को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है. हाल ही में 4 सितंबर को 'टॉक्सिक' का इंग्लिश वर्जन भी भारत में रिलीज किया गया. फिल्म का इंग्लिश वर्जन कन्नड़ वर्जन से करीब 17 मिनट छोटा है, लेकिन अब इसे लेकर यश को बड़ा झटका लगा है.

एक हफ्ते में सिर्फ 3.16 लाख रुपये कमाए
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' का इंग्लिश वर्जन रिलीज के महज एक हफ्ते बाद ही थिएटर्स से हटा दिया गया है. फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने पहले हफ्ते में सिर्फ 3.16 लाख रुपये का कलेक्शन किया. रिलीज के दिन फिल्म ने 11 शोज के जरिए 1.38 लाख रुपये कमाए थे. ये शोज मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और नोएडा में हुए थे. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 78,774 रुपये और रविवार को 70,460 रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.

ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब

सोमवार के बाद और गिर गई कमाई
सोमवार को 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन की कमाई में बड़ी गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 15,034 रुपये कमाए. इसके बाद मंगलवार को 3,125 रुपये, बुधवार को 5,699 रुपये और गुरुवार को 4,655 रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 3.16 लाख रुपये ही रहा. फिलहाल, मेकर्स की ओर से इंग्लिश वर्जन को थिएटर्स से हटाए जाने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई फिल्म
गौरतलब है कि 'टॉक्सिक' को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में एक साथ शूट किया गया है. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किया गया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक साइकोलॉजिकल गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी हसीनाएं नजर आ रही हैं. 

'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म में यश डबल रोल में हैं. वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूर भी हैं. इसकी कहानी गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 'टॉक्सिक' की अब तक की कमाई 248.50 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 340.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, अब फिल्म की रोजाना कमाई लाखों में सिमट गई है और इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें:- 'प्यार, दोस्ती और गलत फैसले...', आलिया भट्ट की 'डोंट बी शाई' का धांसू ट्रेलर रिलीज

और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More

Published at : 12 Sep 2026 01:58 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola