Crude Price Crash Signal: 'सब ठीक हो जाएगा...', ट्रंप ने फिर दिया सिग्नल, बोले- क्रैश हो जाएंगी तेल की कीमतें!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने फार्मले हाउस में आयरिश प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ बोलते हुए ईरान युद्ध को लेकर कहा है कि Iran War बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और इसके साथ ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी. बता दें कि अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ने के बीच इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. 

ट्रंप बोले- सब कुछ ठीक हो जाएगा
डबलिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप से जब होर्मुज स्ट्रेट में तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि 'सब कुछ ठीक हो जाएगा'. इसके साथ ही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे सऊदी अरब में पैदा हुईं नई चिंताओं के मद्देनजर होर्मुज से यातायात को सुचारू बनाने में मदद कर सकते हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि Saudi Arab के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मेरे प्रिय मित्र हैं.

खत्म होगा युद्ध, गिरेंगे तेल के दाम
फार्मले हाउस में ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा संकेत दिया और कहा कि यह बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा, मुझे लगता है शायद मध्यावधि चुनावों के ठीक बाद. इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि Iran War खत्म होने के बाद तेल की कीमतें तेजी से गिर जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Donald Trump ने एक बार फिर दुनिया की कुल तेल जरूरत के 20% को पूरा करने के लिए जरूरू होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा किया. ट्रंप के मुताबिक, Hormuz Strait पर अमेरिका का कंट्रोल है और ईरान समर्थित हूती उनसे लड़ना नहीं चाहते. उन्होंने ये बयान हूती विद्रोहियों की ओर से रियाद और मदीना में सऊदी पाइपलाइन पर ड्रोन से किए गए हमलों के बाद दिया है. 

अभी क्या है कच्चे तेल का भाव? 
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी ईरान युद्ध खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने का संकेत दे चुके हैं. अगर बात करें, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price के बारे में, तो इस सप्ताह 109 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छूने के बाद आई गिरावट के बाद भी Brent Crude Price 104 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है. 

इसके अलावा डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Price) की कीमत भी 2 फीसदी से ज्यादा टूटने के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आ रही है. मर्बन क्रूड ऑयल की बात करें, तो Murban Crude Price 119.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

ट्रंप का दावा- अब खत्म होगा ईरान युद्ध, गिरेंगे तेल के ऐसे दाम

Live TV