टेस्ट में कितना है पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड? जानिए

टेस्ट में कितना है पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड? जानिए

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को जीतने के लिए 129 रन डिफेंड करने हैं. टेस्ट में पाकिस्तान ने इससे भी कम स्कोर डिफेंड कर जीत दर्ज की है, जानिए वो कितना स्कोर था.

Written By : शिवम |  Updated at : 12 Sep 2026 02:05 PM (IST)

Preferred Sources

eng vs pak 3rd test lowest total defended in test cricket history by pakistan टेस्ट में कितना है पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड? जानिए

Pakistan Cricket Team at Edgbaston Birmingham

Source : एक्स

3 मैचों की टेस्ट सीरीज पाकिस्तान पहले ही गंवा चुकी है, अब अंतिम मैच बचाना भी मुश्किल है. हालांकि ये नामुमकिन नहीं है. इस सीरीज में पहली बार हुआ जब पाकिस्तान का एक पारी में स्कोर 200 तक भी पहुंचा. एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 449 रन बनाकर खुद को एक शर्मनाक हार से बचाया. इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 130 रन बनाने हैं, ऐसे में कई फैंस जानना चाहते हैं कि टेस्ट में पाकिस्तान ने सबसे कम टोटल डिफेंड कब किया था और वो कितना स्कोर था.

एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान की पहली पारी 133 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. डेब्यू मैच खेल रहे रजाउल्लाह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, हालांकि वह महंगे भी साबित हुए और उन्होंने 23 ओवरों में 6 से अधिक की इकॉनमी से 148 रन दिए.

रजाउल्लाह ने बल्लेबाजी में भी इतिहास रचा, उन्होंने 128 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए. वह संयुक्त रूप से डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले शान मसूद (95) और कप्तान बाबर आजम (76) ने अच्छी पारी खेली. रजाउल्लाह के विकेट के साथ पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रनों पर समाप्त हो गई और तीसरे दिन का खेल भी समाप्त हो गया. आज चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू होगी, जिन्हे जीतने के लिए 130 रन बनाने हैं.

यह भी पढ़ें- क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट

सबसे छोटा स्कोर, जिसे पाकिस्तान ने डिफेंड किया

पाकिस्तान ने 1993 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड को जीतने के लिए सिर्फ 127 का लक्ष्य मिला था. ये पाकिस्तान का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है, जिसे डिफेंड करते हुए उन्होंने जीत दर्ज की. हैमिलटन में खेले गए उस मैच में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में वसीम अकरम और वकार यूनिस ने 5-5 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 12 Sep 2026 02:05 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola