श्रेयस अय्यर या इब्राहिम जादरान, पहले कौन उछालेगा सिक्का? भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
श्रेयस अय्यर या इब्राहिम जादरान, पहले कौन उछालेगा सिक्का? भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
Sep 13, 2026 04:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

IND vs AFG 1st T20I: आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है।

कप्तान श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान
भारत और अफगानिस्तान की रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज में टक्कर होगी। तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। द्विपक्षीय सीरीज में एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। हालांकि, इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है। भारत के 94 सालों के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया घर पर 'होम टीम' की जगह 'विजिटिंग टीम' के तौर पर उतरेगी। सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान अपने देश में इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं कर सकता। ऐसे में अफगानिस्तान अपने घरेलू मैच भारत या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलता है। अफगानिस्तान के लिए इंडिया सीरीज उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा है। यह अफगानिस्तान के लिए घरेलू मैच हैं।
श्रेयस या इब्राहिम, पहले कौन उछालेगा सिक्का?
क्रिकेट में परंपरागत रूप से घरेलू टीम का कप्तान सिक्का उछालता है। वहीं, मेहमान टीम का कप्तान हेड या टेल बोलता है, जिसके बाद तय होता कि पहले कौन बल्लेबाज करेगा या गेंदबाजी? भारतीय टीम भले ही घर पर खेल रही है लेकिन मेजबान अफगानिस्तान है। ऐसे में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को पहले सिक्का उछालने का मौका मिलेगा। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर हेड या टेल बोलेंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बदलाव दिखेगा। अरुण जेटली स्टेडियम में होम और विजिटिंग टीम के लिए अलग-अलग ड्रेसिंग रूम हैं। अफगानिस्तान होम ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेगा जबकि भारत मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेगा।
'जब आप किसी खिलाड़ी से कहते हैं कि…'
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने अपनी कप्तानी की सोच के बारे में कहा कि वह खिलाड़ियों पर टीम में उनकी भूमिका को लेकर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते। इसके बजाय वह चाहते हैं कि खिलाड़ी टी20 क्रिकेट की जरूरत के अनुरूप खेल की समझ विकसित करें। उन्होंने कहा, "जब आप किसी खिलाड़ी से कहते हैं कि टीम में यही आपकी भूमिका है, तो उस पर काफी दबाव बन जाता है। इसके बजाय अगर आप यह कहें कि टीम को इस खास भूमिका में आपकी जरूरत है, तो खिलाड़ी खुद को टीम के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण महसूस करता है।'' दूसरी ओर, जादरान ने कहा कि इंडिया सीरीज में नई भूमिका में उनकी और राशिद खान की बातचीत और समझ उनकी मदद करेगी। राशिद जब टीम के कप्तान थे तो जादरान उपकप्तान थे। जादरान का मानना है कि अफगानिस्तान का भारत में खेलने का अनुभव श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ सीरीज में मदद करेगा।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय