ऑफिस बुलाकर चेस्ट टच किया, प्रेग्नेंट के बारे में बताया: जमुई की स्टूडेंट बोली- डायरेक्ट हॉस्टल की लड़कियों से रेप करता है, आरोपी से पूछताछ शुरू - Jamui News

जमुई में एक हॉस्टल छात्रा ने स्कूल के डायरेक्टर पर बैड टच और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। रविवार को एक छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

.

सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निदेशक को पूछताछ के लिए टाउन थाना ले गई। मामला टाउन थाना क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालय हॉस्टल का है।

टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि डायरेक्टर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पीड़िता की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लड़की ने क्या क्या आरोप लगाए, पढ़िए…

डायरेक्टर एक नंबर का खत्म इंसान है। हॉस्टल में लड़कियों के साथ रेप करता है। हमको चेस्ट पर टच किया है। ट्यूज्डे को टच किया था। इसी विद्यालय में जब हम अकेले थे, तो हमें ऑफिस में बुलाया।

हम एक लड़के से बात करते थे, तो हमको समझाने के लिए अपने ऑफिस बुलाए। मुझे पहले हग किए, फिर चेस्ट पर टच करने लगे।

मुझे बताने लगे कि कैसे सेक्स होता है, कैसे प्रेग्नेंट होता है, सब बताने लगे। सब टच करके बताए कि इसको निप्पल कहते हैं, इसको ब्रेस्ट कहते हैं। हम उनकी बेटी के समान हैं। इतनी बड़ी लड़की को कोई गले लगाएगा?

छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे, जताया गुस्सा मामला सामने आने के बाद रविवार को पीड़ित छात्रा के परिवार वाले स्कूल पहुंचे। परिजनों ने निदेशक आशीष सिंह के खिलाफ गुस्सा जताया। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे स्कूल पहुंचे तो निदेशक ने उनसे मिलने से मना कर दिया। छात्रा से भी तुरंत मिलने नहीं दिया गया।

हॉस्टल के गेट पर ताला लगाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया गया था, जिसके कारण वे अपनी बच्ची से नहीं मिल पा रहे थे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद उन्हें छात्रा से मिलने दिया गया। इसके बाद छात्रा ने परिवार वालों को ऑफिस में हुई घटना के बारे में बताया।

पीड़िता ने परिवार वालों और पुलिस को बताया कि उसे एक लड़के से बात करने के मामले में अनुशासन को लेकर बातचीत करने के लिए निदेशक के ऑफिस में बुलाया गया था। छात्रा के मुताबिक, ऑफिस में बातचीत के दौरान निदेशक ने उसके साथ गलत तरीके से छुआ और आपत्तिजनक बातें कीं।

छात्रा ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान निदेशक ने यौन संबंध और गर्भधारण से जुड़ी बातें भी बताईं। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।

एक और छात्रा ने भी लगाए आरोप मामले में एक और छात्रा ने भी निदेशक के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उसने आरोप लगाया कि कई छात्राओं के साथ निदेशक का व्यवहार गलत रहा है। हालांकि, इन आरोपों की फिलहाल जांच चल रही है।