न गोविंदा न बच्चे, गणपति बप्पा को अकेले ही घर लेकर आईं सुनीता आहूजा, वायरल हुआ एक्टर की पत्नी का वीडियो

न गोविंदा न बच्चे, गणपति बप्पा को अकेले ही घर लेकर आईं सुनीता आहूजा, वायरल हुआ एक्टर की पत्नी का वीडियो

Ganesh Chaturthi 2026: सुनीता आहूजा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो गणपति बप्पा को अकेले ही घर लाते हुए नजर आ रही हैं. उनके साथ न गोविंदा न बच्चे थे.

Ganesh Chaturthi 2026: सुनीता आहूजा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो गणपति बप्पा को अकेले ही घर लाते हुए नजर आ रही हैं. उनके साथ न गोविंदा न बच्चे थे.

author-image

New Update

Sunita Ahuja (4)

Sunita Ahuja

Sunita Ahuja Welcoming Ganpati Bappa Alone: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल की तरह इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले बप्पा को अपने घर लेकर आईं. इस दौरान सुनीता आहूजा का अंदाज देखने लायक था. उन्होंने ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया.

सुनीता का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो खुशी से झूमती और घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए भी डांस करती नजर आ रही हैं. हालांकि, इस वीडियो ने फैंस के मन में एक सवाल भी खड़ा कर दिया है. लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार गोविंदा भी सुनीता आहूजा के साथ गणपति उत्सव में नजर आएंगे?

ढोल पर जमकर नाचीं सुनीता आहूजा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता आहूजा बेहद खुश नजर आ रही हैं. गणपति बप्पा को किसी दूसरे शख्स ने अपने हाथों में उठा रखा है, जबकि सुनीता उनके आगे-आगे ढोल की धुन पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. सुनीता का उत्साह इस कदर नजर आया कि वो घर की सीढ़ियां चढ़ते समय भी डांस करती रहीं. उनके चेहरे पर बप्पा के स्वागत की खुशी साफ दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी सुनीता के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो में गोविंदा नजर नहीं आ रहे हैं. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनसे गोविंदा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया.

लोगों ने पूछा- ‘गोविंदा जी कहां हैं?’

सुनीता आहूजा के वीडियो पर फैंस के कई तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि वो इस मौके पर अकेली क्यों हैं और ‘गोविंदा जी कहां हैं?’ वहीं, कुछ लोगों ने उनके बच्चों को लेकर भी सवाल किए. एक यूजर ने पूछा कि उनके बच्चे कहां हैं और वो इस मौके पर अपनी मां के साथ क्यों नजर नहीं आ रहे हैं. दरअसल, पिछले काफी समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं. दोनों के बीच अनबन और तलाक की अटकलों ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. ऐसे में गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान सुनीता का अकेले नजर आना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.

पिछले साल भी सुर्खियों में थीं सुनीता

वहीं बता दें कि पिछले साल भी गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया था. उस समय गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन और तलाक की खबरें काफी चर्चा में थीं. सुनीता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है. उन्होंने ये भी साफ किया था कि कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता. अब एक साल बाद एक बार फिर गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता बप्पा को घर लेकर आई हैं. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर है कि गोविंदा इस बार उनके साथ गणपति उत्सव मनाते हुए दिखाई देते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: 'पवन सिंह-खेसारी को रिटायर हो जाना चाहिए', विशाल आदित्य सिंह ने कही ऐसी बात, मच गया बवाल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें