अरिजीत सिंह की वजह से अटका हुआ है 'किंग' का गाना, शाहरुख खान बोले- मैं सॉन्ग रिलीज करता, लेकिन...

अरिजीत सिंह की वजह से अटका हुआ है ‘किंग’ का गाना, शाहरुख खान बोले- मैं सॉन्ग रिलीज करता, लेकिन…

शाहरुख खान और अरिजीत सिंह

Shah Rukh Khan King: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान बस कुछ महीनों के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. वो ‘किंग’ के नाम से एक एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. उनके तमाम फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘किंग’ के टीजर में SRK का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. अब एक फैन ने उनसे फिल्म का एक गाना रिलीज करने की रिक्वेस्ट की. इसपर मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने ये कहा कि वो तो गाना रिलीज कर देते, लेकिन अरिजीत सिंह ने अभी तक गाने का काम खत्म नहीं किया है.

15 सितंबर को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Q&A सेशन किया, जिसे वो ASK SRK सेशन कहते हैं. फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे और उन्हें अलग-अलग अंदाज में फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक यूजर ने लिखा, “एक गाना रिलीज कर दो सर. #King.” इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “गाना रिलीज कर देता, लेकिन अभी अरिजीत दादा को फिनिशिंग टच देना है. वो हर काम में परफेक्शन चाहते हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा समय लगता है.”

Kar deta Abhi Arijit dada ko finishing touches dene hain. He is a perfectionist takes some time rightfully. https://t.co/2PiCY6cgvG

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

‘किंग’ में अरिजीत सिंह का गाना

‘किंग’ का गाना अभी भले ही नहीं आ रहा हो, लेकिन शाहरुख की इस बात से तो तय है कि इस फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना सुनने को मिलेगा. गौरतलब है कि अरिजीत ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि पहले से जो प्रोजेक्ट्स उनके पास हैं, वो गाने आने वाले समय में रिलीज होंगे. इससे जाहिर है कि अरिजीत संन्यास से पहले ही ‘किंग’ का हिस्सा बन गए थे.

ये भी पढ़ें-

9 महीने, 9 डिजास्टर बड़े-बड़े सितारों की डूबी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अरबों हुए स्वाहा

हनुमान अंश के बाद रामबोला, गोस्वामी तुलसीदास पर विशाल चतुर्वेदी ने किया फिल्म का ऐलान

3 साल के बाद शाहरुख खान का कमबैक

‘किंग’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. ये फिल्म शाहरुख के तमाम फैंस के लिए इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए वो तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. साल 2023 में रिलीज हुई ‘डंकी’ के बाद उन्हें किसी भी पिक्चर में नहीं देखा गया है. ‘किंग’ में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर समेत और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button