सलमान खान की मातृभूमि को अभी नहीं मिली सेंसर बोर्ड से कोई राहत, झूठी निकली खबर, जानिए क्या है असली वजह?
सलमान खान की मातृभूमि को अभी नहीं मिली सेंसर बोर्ड से कोई राहत, झूठी निकली खबर, जानिए क्या है असली वजह?
Salman Khan Maatrubhumi CBFC Pass or Not: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि को लेकर खबर आ रही थी कि ये सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
Salman Khan Maatrubhumi CBFC Pass or Not: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि को लेकर खबर आ रही थी कि ये सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/matrubhoomi-2026-09-15-14-58-17.png)
Salman Khan Maatrubhumi CBFC Pass or Not: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं, लेकिन उनकी पिछले एक साल से कोई सोलो फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं. हालांकि, बीच में ऐसी खबरे भी आईं कि सेंसर बोर्ड से उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को हरी झंडी मिल गई है. लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, सलमान की ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. ऐसी में अभी कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से पास न होने को लेकर फिल्म से जुड़े सूत्र ने अपना बयान दिया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
सलमान खान की मातृभूमि को अभी नहीं मिली सेंसर बोर्ड से कोई राहत
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा मातृभूमि लम्बे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी पड़ी है. इसमें सलमान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है. सलमान खान के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे लेकिन ये फिल्म अपनी तय डेट पर रिलीज नहीं हो पाई. हाल ही में इंटरनेट ऐसी भी खबरें वायरल हुई थी कि मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से थोड़ी राहत मिल गई है लेकिन अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और गलत हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड ने अभी तक मातृभूमि को पास नहीं किया है.
बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने मातृभूमि की रिलीज को लेकर बात करते हुए बताया, 'मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से कोई राहत नहीं मिली है. काश जो खबरें इंटरनेट पर फैल रही हैं, वो सही होती लेकिन ये गलत हैं. मातृभूमि की रिलीज डेट का रास्ता अब तक साफ नहीं हो पा रहा है, जिस कारण मेरा दिल भी दुख रहा है. फिल्म की रिलीज में रोक का कारण चाइना कनेक्शन है.
ईद के मौके पर होनी थी मातृभूमि रिलीज
सलमान खान की हर साल फिल्म रिलीज होती है. हालांकि, 2019 के बाद उन्होंने एक साल का ब्रेक जरूर लिया था, इस दौरान उनकी कोई सोलो फिल्म नहीं आई थी. सलमान साल ने 2021 में फिल्म राधे से कमबैक किया. इसके बाद उन्होंने हर साल फिल्में दीं. हालांकि, साल 2025 भी उनके लिए फिल्मों के लिहाज से बहुत बेकार था. अब उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि कई महीनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. शुरुआत में कहा जा रहा था कि इस फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाएगा लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद देखने को मिला था, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया.
15 अगस्त की डेट हुई थी फाइनल
ईद के मौके पर जब फिल्म अपने टाइटल नाम की वजह से सेंसर बोर्ड से पास नहीं हुई तो इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर मातृभूमि रख दिया गया. फिल्म में ये भी चैंज करने के लिए कहा गया कि चीन शब्द का इस्तेमाल ना हो. मोटे तौर पर यही कहा गया था. जब इसमें इतने बदलाव करने के लिए कहा गया तो उसको रीशूट करने करीब 40 दिन लगे. जिससे इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त तय हुई.
फैंस कर रहे इंताजर फिल्म रिलीज का इंतजार
सलमान खान के फैंस काफी लंबे समय से मातृभूमि का इंतजार कर रहे हैं लेकिन एक बार फिर उनके फैंस का दिल टूट गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के पास होने को लेकर चल रही खबरें गलत साबित हुईं. ऐसे में अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि ये फिल्म इस साल तक रिलीज हो जाएगी लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. दरअसल, इसका नाम जब से चीन जुड़ा है तो इसे बहुत ज्यादा सेंसिटिव टॉपिक माना जा रहा है. इसी के साथ अब देखा होगा कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान? अब नहीं आएंगे फिल्मों में नजर, जानिए सच्चाई