Royal Palaces in India: कभी राजाओं का था आशियाना, अब बना लग्जरी होटल, भारत के इन 6 महलों में आज भी है शाही ठाठ

लग्जरी होटल

  • 1/8

भारत का इतिहास राजाओं और महाराजाओं की शाही जिंदगी की कहानियों से भरा हुआ है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कई ऐसे महल मौजूद हैं जो कभी राजघरानों का घर हुआ करते थे. हालांकि, समय के साथ इनमें से कई महलों को लग्जरी होटल में बदल दिया गया.

इन महलों में ठहरने वाले लोगों को सिर्फ आलीशान कमरे ही नहीं मिलते, बल्कि यहां की शाही वास्तुकला, बड़े-बड़े बगीचे और ऐतिहासिक माहौल भी आकर्षित करते हैं. राजस्थान से लेकर हैदराबाद और उदयपुर तक मौजूद ये महल आज भी अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं. तो आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही कुछ शाही महलों के बारे में जो अब लग्जरी होटल बन चुके हैं.

(Photo-ITG)

जय महल पैलेस (जयपुर)

  • 2/8

जय महल पैलेस (जयपुर)

जयपुर का जय महल पैलेस लगभग18 एकड़ में फैले हरे-भरे बगीचों के बीच बना हुआ है. यह महल अपनी शाही वास्तुकला और खूबसूरत लोकेशन के लिए जाना जाता है.

इंडो-सरैसेनिक शैली में बना यह महल जयपुर के ऐतिहासिक शाही दौर से जुड़ा हुआ है. आज इसे एक लग्जरी होटल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जहां मेहमानों को शाही माहौल के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं.

(Photo-ITG)

रामबाग पैलेस (जयपुर)

  • 3/8

रामबाग पैलेस (जयपुर)

जयपुर का रामबाग पैलेस कभी जयपुर के शाही परिवार का घर हुआ करता था. इसका निर्माण 1835 में कराया गया था. शुरुआत में इसका इस्तेमाल गार्डन पैलेस के तौर पर होता था, लेकिन बाद में यह शाही परिवार का मुख्य निवास बन गया. महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय और महारानी गायत्री देवी भी यहां रहते थे.

आज रामबाग पैलेस एक आलीशान होटल है. यहां के शाही कमरे, खूबसूरत बगीचे और रॉयल डाइनिंग एक्सपीरियंस लोगों को काफी आकर्षित करते हैं.

(Photo-ITG)

उम्मेद भवन पैलेस (जोधपुर)

  • 4/8

उम्मेद भवन पैलेस (जोधपुर)

जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस भारत के आखिरी बड़े शाही महलों में से एक माना जाता है. इसका निर्माण 1943 में महाराजा उम्मेद सिंह के आदेश पर कराया गया था. उस समय जोधपुर में सूखा और अकाल पड़ा था. महल के निर्माण से कई स्थानीय लोगों को लंबे समय तक रोजगार मिला.

सुनहरे बलुआ पत्थर से बना यह महल आज भी दूर से बेहद खूबसूरत नजर आता है. इसकी वास्तुकला में इंडियन, क्लासिकल और आर्ट डेको शैली का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.

(Photo-ITG)

ताज लेक पैलेस (उदयपुर)

  • 5/8

ताज लेक पैलेस (उदयपुर)

उदयपुर की पहचान माने जाने वाले लेक पिछोला के बीच बना ताज लेक पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है. सफेद संगमरमर से बना यह महल पानी के बीच तैरता हुआ नजर आता है.

इस महल का निर्माण 1746 में मेवाड़ के महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने करवाया था. उस समय यह शाही परिवार के लिए गर्मियों में रहने की जगह थी और इसे जग निवास कहा जाता था. आज यहां पहुंचने के लिए मेहमानों को नाव से जाना पड़ता है. महल के अंदर संगमरमर के आंगन, फव्वारे और झील के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

(Photo-ITG)

ताज फलकनुमा पैलेस (हैदराबाद)

  • 6/8

ताज फलकनुमा पैलेस (हैदराबाद)

हैदराबाद का फलकनुमा पैलेस शहर से करीब 2,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है. इसका निर्माण 19वीं सदी के आखिरी दौर में नवाब सर विकार-उल-उमरा ने कराया था. बाद में यह हैदराबाद के निजाम के पास चला गया.

'फलकनुमा' का मतलब 'आसमान का आईना' बताया जाता है. महल की ऊंचाई से पूरे हैदराबाद शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. लंबे समय तक चले रिनोवेशन के बाद इसे लग्जरी होटल के रूप में खोला गया, जबकि इसके पुराने शाही इंटीरियर को काफी हद तक संभालकर रखा गया है.

(Photo-ITG)
 

राजमहल पैलेस (जयपुर)

  • 7/8

राजमहल पैलेस (जयपुर)

जयपुर का राजमहल पैलेस भी शहर के मशहूर हेरिटेज महलों में शामिल है. इसका इतिहास जयपुर के शाही परिवार से जुड़ा हुआ है. 18वीं सदी में बने इस महल में बाद में महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय और महारानी गायत्री देवी भी रहे.

यहां कई मशहूर हस्तियों और विदेशी मेहमानों के आने का भी इतिहास रहा है. आज राजमहल पैलेस एक लग्जरी बुटीक होटल है, जहां कमरों और सुइट्स में शाही इतिहास की झलक देखने को मिलती है.

(Photo-ITG)
 

शाही महल

  • 8/8

इन महलों की खासियत सिर्फ इनकी खूबसूरत इमारतें नहीं हैं. यहां ठहरकर लोग उस दौर की शाही विरासत और जीवनशैली को करीब से महसूस कर सकते हैं. यही वजह है कि आज भी ये पैलेस होटल भारत के सबसे खास हेरिटेज स्टे में गिने जाते हैं.

(Photo-ITG)