आदित्य ठाकरे बोले- मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था
दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जैसे ही जांच शुरू की तो शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे किसी तरह का परिचय था. आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले छह सालों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उनका नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले छह सालों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उनका नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है. आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में कहा कि वह केवल तथ्यों के आधार पर अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि मैंने दिशा सालियान को कभी नहीं देखा और न ही जानता था. आदित्य के मुताबिक, पिछले छह साल से कुछ लोग राजनीतिक मकसद, व्यक्तिगत दुश्मनी और उनकी छवि खराब करने के इरादे से बार-बार उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं.
अफवांचा धुरळा उडवणं बंद करण्यासाठी पुन्हा एकदा फक्त आणि फक्त तथ्य सांगतो!
मी दिशा सालियन ह्यांना कधीही भेटलेलो नाही किंवा त्यांच्याशी माझी ओळखही नव्हती. राजकीय हेतूने, वैयक्तिक द्वेषापायी, चारित्र्यहनन करण्याच्या हेतूने काही लोकांकडून गेल्या ६ वर्षांपासून वारंवार ह्या दुर्दैवी
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) September 16, 2026
‘किसी सबूत या संबंध के बिना नाम जोड़ने की कोशिश’
आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में कहा कि उनके खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान तथ्यों और सच्चाई से परे है. उनका दावा है कि इस पूरे मामले में उनका कोई संबंध नहीं होने के बावजूद लगातार उनका नाम चर्चा में लाया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर होने वाली चर्चाओं और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदली जा सकती. आदित्य ठाकरे ने मीडिया में चलने वाली उन बहसों पर भी सवाल उठाया, जिनमें तथ्यों के बजाय आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी को जगह मिलती है.
‘आधिकारिक मशीनरी नए सिरे से करे जांच’
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आधिकारिक एजेंसियों को इस मामले की दोबारा जांच करने दी जानी चाहिए. उन्होंने जांच में किसी भी तरह के हस्तक्षेप या राजनीतिक दखल का विरोध किया. आदित्य ठाकरे के मुताबिक, जांच बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप, बिना चरित्र हनन और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए. आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर किसी को लगता है कि चरित्र हनन और झूठे प्रचार के जरिए उन्हें चुप कराया जा सकता है तो यह गलतफहमी है.
‘अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे’
आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस तरह के आरोपों और प्रचार के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा. अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि वह सच्चाई और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और देशवासियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. आदित्य ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. सोमवार को ही सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच के लिए टीम बना दी है.
कौन थीं दिशा सालियान?
दिशा सालियान मुंबई में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं. मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से 8 जून 2020 को दिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. उनकी मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. दोनों घटनाओं के बीच समय का अंतर कम होने के कारण सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में दोनों मामलों को जोड़कर कई तरह के दावे किए गए.
CBI की FIR में इन लोगों के नाम
दिशा के पिता सतीश सालियान का आरोप था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई. उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी. 6 साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. सीबीआई की FIR में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, उद्धव ठाकरे, सचिन वाजे और पिछली SIT के उन सदस्यों के नाम भी आरोपी के तौर पर दिए गए हैं, जिन पर मामले को दबाने का आरोप है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More