महुआ मोइत्रा का आरोप- मुझ पर अंडे फेंके गए: पुलिस भी इसमें शामिल; इससे पहले भी 2 बार हमले का आरोप लगा चुकीं

कोलकाता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना के बाद महुआ ने X पर वीडियो शेयर किया।  - Dainik Bhaskar

घटना के बाद महुआ ने X पर वीडियो शेयर किया।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में बुधवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। महुआ ने कहा कि इस दौरान उनके ऊपर अंडे फेंके गए।

घटना के बाद महुआ ने वीडियो जारी किया। उन्होंने, “मैं पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना देकर अपने क्षेत्र में एक मीटिंग के लिए आई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ही मदद से मुझ पर अंडे फेंके।”

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे कहा था, "कृपया जाइए और अंडों का सामना कीजिए। इसलिए, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में आई। लेकिन करीब सात से दस लोग आए और मुझ पर हमला किया।''

महुआ इससे पहले भी दो बार, 13 जून को कृष्णनगर कोर्ट के बाहर पेशी के दौरान और 1 जुलाई को कालीगंज में विधायक आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंकने का दावा कर चुकी हैं।

घटना के बाद महुआ ने वीडियो शेयर किया और BJP पर आरोप लगाए।

घटना के बाद महुआ ने वीडियो शेयर किया और BJP पर आरोप लगाए।

कहा- 4 पुलिसकर्मी मौजूद थे

महुआ ने कहा कि अदालत के आदेश पर मेरे साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब चलता रहा, फिर और पुलिस बल आ गया और वे मुझे जबरन कार में बैठाने की जल्दी करने लगे।

उन्होंने आगे कहा- मैंने पुलिस से पूछा जब मेरी कोई गलती ही नहीं है, तो मैं कार में क्यों बैठूं? लेकिन पुलिस के ठीक सामने वे आए, अंडे लाए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके।

इसका बाद महुआ ने कहा कि मैं विशेष रूप से जस्टिस दीपांकर दत्ता का उल्लेख करना चाहती हूं, जिन्होंने कहा था कि मुझे जाकर इसका बहादुरी से सामना करना चाहिए।

मामता ने जस्टिस दत्ता का नाम क्यों लिया

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक आपत्तिजनक बयान को लेकर FIR दर्ज हुई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से राहत तो दी, लेकिन जांच अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश दिया था।

इसके खिलाफ महुआ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं और मांग की कि कानून-व्यवस्था और हमले के खतरे को देखते हुए उन्हें थाने जाने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दी जाए।

7 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने इस मामले की सुनवाई हुई।

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने वर्चुअल पेशी की यह मांग खारिज कर दिया और कहा कि आप एक सांसद हैं, राजनीति में आने के बाद आप अंडों से डर रही हैं, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सीने पर गोलियां खाई हैं।

-------------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से 30 मई को मारपीट हुई है। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…

.