अभय चौटाला बोले-जब मैं ग्रीवेंस में जाऊंगा, सीएम नहीं आएगा: फरियादियों को धमकाया जाता है, मुख्यमंत्री के पास सवालों का जवाब नहीं - Sirsa News

सिरसा में मीडिया को जानकारी देते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व साथ में समर्थक

देश के उप प्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) द्वारा 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला आज बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए और समारोह के ल

.

इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ग्रीवेंस में सीएम आने और फरियादियों की न सुनने के सवाल पर मीडिया से बोले, मैं उस समय ग्रीवेंस कमेटी में जा नहीं सकता, क्योंकि मेंबर नहीं हूं। इस बार मुख्यमंत्री आएगा तो एक आम नागरिक की तरह आऊंगा जरूर। आम जन की तरह मुख्यमंत्री से सवाल पूछूंगा। पहली बात ये कि जिस दिन मैं ग्रीवेंस में जाऊंगा, उस दिन मुख्यमंत्री ही नहीं आएगा।

अगर मुख्यमंत्री आ गया तो उसके सामने ऐसे सवाल खड़े करूंगा कि उसके पास कोई जवाब नहीं होगा। आम नागरिक भी परेशान है और शिकायत लेकर मिलने आने वाले लोगों को बाहर खड़ा होना पड़ रहा है। ये मुख्यमंत्री फरियादियों को धमकाता है और अधिकारियों की तरफदारी करता है। ऐसा मुगलों के समय में होता था।

मुख्यमंत्री कहता कि मैं घर आने वालों की फरियाद सुनता हूं और रात 2-2 बजे तक बात सुनता हूं तो सिरसा में भी इस तरह दरबार लगाए और लोगों की बात सुनो।

मुख्यमंत्री के पास ढाई एकड़ थी, कोठियां कहां से आई : अभय

भ्रष्टाचार पर अभय चौटाला बोले, मुख्यमंत्री के पास पहले ढाई एकड़ जमीन थी और आज कोठियां कहां से बन गई और पैसा कहां से आया। जब सरकार बदलेगी तो उसके बाद पाई-पाई का हिसाब होगा।

सिरसा इनेलो कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए अभय चौटाला व डबवाली विधायक व अन्य नेता

सिरसा इनेलो कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए अभय चौटाला व डबवाली विधायक व अन्य नेता

गुरुओं ने केशधारी सिखों को दी है पगड़ी :अभय

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी पगड़ी का अपमान किए जाने वाले दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, गुरुओं ने पगड़ी केशधारी सिखों को दी है। गुरुओं ने मुंह काला करने वाले लोगों को पगड़ी नहीं दी थी। ये तो वो लोग हैं, जिनके मुंह में राम राम और बगल में छुरी है। अगर ये इसे अपना अपमान समझते हैं तो इन्हें अपनी वेशभूषा में आ जाना चाहिए, क्योंकि ये इस तरह से सिख कौम को ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

कानून-व्यवस्था पर बोले, लोगों को धमकियां मिल रही

अभय चौटाला कानून-व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए बोले, प्रदेश में आए दिन रोज घटनाएं हो रही है और लोगों को धमकियां मिल रही है। पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती। सत्ते में बैठ लोग उनको बचा रहे हैं। नशे के कारण अपराधिक ग्राफ बढ़ गया है। सीएम के पास मीडिया के सवालों का जवाब नहीं है। इसलिए उनको मीटिंग में अंदर नहीं जाने दिया जाता। महंगाई पर बोले, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।

बीजेपी का जनता में विरोध

बीजेपी ने पिछले जो फैसले लिए, उसका जनता में काफी विरोध है। फसल बेचने पर किसानों को आज भी दिक्कत आ रही है और पेमेंट नहीं आ रही है। इस कारण अंगूठे का मिलान नहीं हो रहा। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट पर कांग्रेस को घेरा और मिलीभगत के आरोप लगाए। शहर की सड़कें रोज उखाड़ दी जाती है और उनका काम नहीं होता।

मीडिया को जानकारी देते हुए इनेलो नेता व पास में मौजूद वर्कर

मीडिया को जानकारी देते हुए इनेलो नेता व पास में मौजूद वर्कर

फसल खराबे का मूल्यांकन करवाए सरकार : अभय

अभय चौटाला बोले, कई जिले सूखे की चपेट में आ चुके हैं। धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। बरसात की कमी के कारण किसानों की ग्वार, नरमा-कपास और धान की फसल प्रभावित हुई है। सरकार फसलों में खराबे का मूल्यांकन करवाकर उचित मुआवजा देने का काम करे।