आतंकवादियों को सजा देने वाली अदालत ही खत्म, सीरिया की संसद ने लगाई मुहर
सीरिया की नई संसद (Peoples Assembly) ने बुधवार को सर्वसम्मति से एक बिल पास किया. इसमें बशर अल-असद के दौर की आतंकवाद अदालत को पूरी तरह खत्म कर दिया गया. यानि आतंकवादियों को सजा देने वाली इस अदालत का अब कोई अस्तित्व नहीं रहेगा. इस अदालत के सभी फैसलों का कानूनी असर रद्द कर दिया गया.
सरकारी टीवी चैनल ‘अल-एखबारिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को हुए वोट से इस अदालत को खत्म करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया. 2012 में बनी ‘काउंटर-टेररिज्म कोर्ट’ का इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासनकाल में हजारों सीरियाई लोगों पर “आतंकवाद से जुड़े” अपराधों के लिए मुकदमा चलाने में किया गया था.
67 जजों को किया था बर्खास्त
बुधवार का ये वोट अल-असद के सत्ता से हटने के बाद बनी पहली संसद के शुरुआती हफ्तों में हुआ. ये सदन पहली बार जुलाई में बैठा था. जून 2025 में राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने एक आदेश जारी कर 67 जजों को बर्खास्त कर दिया, जिन्होंने उस अदालत में काम किया था. इसे उन्होंने उस समय “खत्म की जा चुकी आतंकवाद-रोधी अदालत” बताया था.
मार्च 2025 में सीरिया के नए संवैधानिक घोषणापत्र में साफ कहा गया था कि इस आतंकवाद अदालत के अन्यायपूर्ण फैसलों को रद्द किया जाएगा. इसमें उन लोगों की जब्त की गई संपत्ति वापस करने की बात भी शामिल थी. संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति ने 2024 में कहा था कि 2012 का वो कानून, जिससे यह अदालत बनी थी, लोगों को सही न्याय नहीं दे पाता था. समिति ने चिंता जताई थी कि लोग बिना वजह गिरफ्तार किए जाते थे, उन्हें यातना दी जाती थी और अदालत स्वतंत्र नहीं थी.
53 साल लंबा शासन कब हुआ खत्म?
ये वोट असेंबली के उन शुरुआती बड़े विधायी फैसलों में से एक है जो उसने अपने शुरुआती सत्रों में आंतरिक नियम और समितियां बनाने के बाद लिए हैं. अल-असद परिवार का 53 साल लंबा शासन 8 दिसंबर, 2024 को खत्म हो गया. ये सब 11 दिनों के अचानक हुए हमले के बाद हुआ, जिसने सीरिया और दुनिया को चौंका दिया था. इसके साथ ही क्रूर पुलिस-राज्य का भी अंत हो गया, जो यातना और लोगों के गायब हो जाने जैसी घटनाओं के लिए जाना जाता था.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More