बिना एक भी गेंद खेले बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा, कैसे हुआ ये कमाल?
बिना एक भी गेंद खेले बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा, कैसे हुआ ये कमाल?
Cricket At Asian Games 2026: 2026 एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है. बांग्लादेश की टीम बिना कोई गेंद खेले सेमीफाइनल में चली गई है.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 17 Sep 2026 10:34 AM (IST)

सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश
Source : सोशल मीडिया
2026 एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है. बांग्लादेश बिना खेले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है. दरअसल 17 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश और चीन का मुकाबला खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम और परिस्थितियों के चलते खेल शुरू ही नहीं हो पाया. सीड सिस्टम के चलते बांग्लादेश बिना खेले अंतिम-4 में पहुंच गया है.
यह मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था, लेकिन मैदान गीला होने के कारण खेल शुरू नहीं हो पाया. अंपायर 3 बार मैदान का निरीक्षण करने आए, लेकिन कंडीशंस में सुधार नहीं हुआ. नतीजन एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला बिना कोई गेंद खेले रद्द घोषित कर दिया गया.
सेमीफाइनल में बांग्लादेश
एशियन गेम्स में सीड प्रक्रिया लागू की गई है. इसलिए बेहतर रैंकिंग के आधार पर चीन बाहर हो गया है और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है. बांग्लादेश महिला टी20 टीम रैंकिंग में दसवें स्थान पर है, जबकि चीन दुनिया की 36वें नंबर की टीम है. चूंकि महिला टूर्नामेंट सीधे नॉकआउट स्टेज से शुरू हो रहा है, इसलिए चीन की क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से बाहर हो गई है.
बांग्लादेश ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है, लेकिन वह मेडल पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर है. हालांकि वह सेमीफाइनल में हारने के बाद भी ब्रॉन्ज मेडल जीत सकता है. फाइनल में पहुंचने वाली टीम का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाता है. प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.10.2 के तहत मुकाबला किसी भी कारण से रद्द हो जाता है तो ऊंची रैंकिंग वाली टीम को अगले चरण में जगह मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
18 सितंबर को भारत का मैच
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का क्वार्टरफाइनल मैच 18 सितंबर को जापान के साथ होगा. बाकी मुकाबलों की बात करें तो दूसरे क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान और थाईलैंड की भिड़ंत होनी है, वहीं तीसरे क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका और मलेशिया की टक्कर होनी है. 2022 एशियन गेम्स में भारत महिला प्रतियोगिता में चैंपियन बना था और टीम इंडिया उसी सफलता को दोहराते हुए गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी.
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश के कप्तान ने दिया इस्तीफा, अचानक फैसले से बोर्ड भी हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 17 Sep 2026 10:34 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola