पाकिस्तान का सेमीफाइनल में नहीं होगा भारत से मुकाबला, एशियन गेम्स में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में नहीं होगा भारत से मुकाबला, एशियन गेम्स में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
Asian Games 2026: भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस एक बार फिर उत्साहित हैं, लेकिन दोनों महिला क्रिकेट टीमों की एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ंत नहीं होगी.
Asian Games 2026: भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस एक बार फिर उत्साहित हैं, लेकिन दोनों महिला क्रिकेट टीमों की एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ंत नहीं होगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/17/ind-w-vs-pak-w-2026-09-17-16-43-39.jpg)
IND W vs PAK W
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 जापान की मेजबानी में खेले जा रहे हैं. इस मेगा इवेंट का आगाज वैसे तो 19 सितंबर से होगा, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले मुख्य टूर्नामेंट से पहले ही शुरू हो चुके हैं. फिलहाल महिला क्रिकेट की प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं. बता दें कि टॉप टीमों के बीच सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं, जिनमें से दो टीमें पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच भी चुकी हैं. हालांकि, फैंस जिस महा-मुकाबले का इंतजार कर रहे थे, वह सेमीफाइनल स्टेज पर देखने को नहीं मिलेगा. टूर्नामेंट के नॉकआउट शेड्यूल और टीम सीडिंग के कारण यह साफ हो चुका है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान का सेमीफाइनल में आमना-सामना नहीं होगा.
क्यों नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच?
एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को दो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. इस वजह से सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत होना नामुमकिन है. भारत का सामना 18 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में जापान से होगा. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो 20 सितंबर को सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा. आपको बता दें कि चीन के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, बेहतर रैंकिंग की बदौलत बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने गुरुवार को थाईलैंड को हराकर सीधे सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. यानी कुल मिलाकर भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच नहीं खेला जाएगा.
क्या अब भी संभव है भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला?
क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबले की उम्मीद अभी भी जिंदा है. भले ही सेमीफाइनल में टक्कर न हो, लेकिन मेडल राउंड में दोनों टीमें दो सूरतों में आमने-सामने आ सकती हैं. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाती हैं, तो 22 सितंबर 2026 को होने वाले ग्रैंड फिनाले में दोनों के बीच गोल्ड मेडल के लिए खिताबी भिड़ंत होगी.
हालांकि, अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हार जाती हैं, जो कि भारत का मेजबान जापान के खिलाफ हारना नामुमकिन सा है, लेकिन फिर भी अगर दोनों टीमें हारती हैं, तो 22 सितंबर को ही वे तीसरे स्थान यानी ब्रोंज मेडल के लिए आपस में टकराएंगी. यानी लब्बोलुआब यह है कि मैदान पर भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज जंग देखने के लिए फैंस को मेडल राउंड तक का इंतजार करना होगा, जहां दांव पर सीधे कोई न कोई पदक लगा होगा.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें