राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... पर थिरके लोग: कुर्सियां छोड़ मंच तक पहुंचे; लखनऊ में कुमार सत्यम का भजन कॉन्सर्ट - Lucknow News
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... पर थिरके लोग:कुर्सियां छोड़ मंच तक पहुंचे; लखनऊ में कुमार सत्यम का भजन कॉन्सर्ट
अतुल कुमार सिंह | लखनऊ12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ में सूफी गायक कुमार सत्यम का भजन कॉन्सर्ट हुआ। गुरुवार शाम 7 बजे से शुरू हुए कॉन्सर्ट में 700 से ज्यादा लोग पहुंचे। कुमार सत्यम ने सबसे पहला गाना गाया- मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…।
इसके बाद उन्होंने ‘राम को देखकर श्रीजनक नंदनी…’ और ‘राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी…’ गाया तो लोग थिरकने लगे। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोग मंच के सामने आ गए। फूल उछाल-उछालकर जोरदार डांस करने लगे।
कुमार सत्यम ने आशियाना की एलडीए कॉलोनी में डॉ. बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम में कॉन्सर्ट किया। जैमिंग कॉन्सर्ट नाम से यह कॉन्सर्ट बाईटी इवेंट्स ने कराया था। दैनिक भास्कर ऐप इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर रहा।
3 तस्वीरें देखिए-

कुमार सत्यम ने कॉन्सर्ट में भक्ति गीत गाए। वह सूफी भजनों के लिए भी जाने जाते हैं।

कुमार सत्यम के कॉन्सर्ट में सभागार खचाखच भरा रहा। अंत में लोग कुर्सियां छोड़ मंच के पास आकर डांस करने गए।

कुमार सत्यम के बरसाना और वृंदावन के गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुति भी दी। कुमार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।
कुमार सत्यम के कॉन्सर्ट के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
अपडेट्स
06:12 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम ने फैंस के साथ सेल्फी ली

06:11 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कॉन्सर्ट समाप्त होने के बाद कुमार सत्यम ने गजल सुनाई
06:10 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मेरे कहने पर उन्होंने गजल सुनाई : फैन
सरोजनीनगर से कॉन्सर्ट में आए राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे कहने पर कुमार सत्यम ने गजल गाया। मैं वही गजल सुनने आया था और मैंने उनसे रिक्वेस्ट की। 5-6 साल से कुमार सत्यमजी को फॉलो कर रहा हूं, उनको सुनते आ रहा हूं। पहले लाइव कॉन्सर्ट सुना हूं इनका, लेकिन इनकी गजल हमको बहुत अच्छी लगी। मेरा भजन में कोई इंटरेस्ट नहीं था। मैं इनकी गजल सुनने आया था। मैंने कहा कि गजल सुननी है तो कुमार सत्यमजी बोले कि आज गजल नहीं। फिर जब मैंने रिक्वेस्ट की तो उन्होंने गजल सुनाई।
04:38 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कॉन्सर्ट में सभागार खचाखच भरा हुआ, सभी डांस कर रहे
कुमार सत्यम के कॉन्सर्ट में सभागार खचाखच भरा हुआ है। सभी लोग डांस कर रहे हैं।
04:36 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम के भजन कॉन्सर्ट की एक तस्वीर

04:34 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छोटी-छोटी गइया, छोटे-छोटे ग्वाल... 2 VIDEOS
04:31 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... पर जोरदार डांस
कुमार सत्यम ने जब गाया- राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी… तो लोग कुर्सियां छोड़कर मंच के पास आ गए। जोरदार डांस कर रहे हैं।
04:20 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
विनोद अग्रवाल का भजन गाते कुमार सत्यम
कुमार सत्यम ने दिवंगत भजन गायक विनोद अग्रवाल का भजन फूलों से सज रहे हैं वृंदा विपिन बिहारी… गाया।
04:18 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
आरती कुंज बिहारी की... एंजॉय करते श्रोता
04:16 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
श्रोता बोले- कुमार सत्यम की आवाज बहुत अच्छी है
आशियाना से अक्षय भार्गव भजन सुनने आए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगा। कुमार सत्यम की आवाज बहुत अच्छी है।
04:15 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जोड़ा है भई जोड़ा है, सीता से नाता जोड़ा है
कुमार सत्यम सीता स्वयंवर को गाने से प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने गाया- जोड़ा है भई जोड़ा है, सीता से नाता जोड़ा है। उठो सिया शृंगार करो, शिवधनुष राम ने तोड़ा है…
04:10 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बंशी बजाय गयो श्यामा, मोसे नैना मिलइके; 2 VIDEOS
04:07 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्रज के गीतों का लुत्फ उठा रहे हैं लोग
ब्रज के गीतों का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। मन मेरा हो गया लटा-पटा… गीत को सभागार में मौजूद लोगों ने खूब एंजॉय किया।
04:05 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बरसाना-वृंदावन के गीतों पर कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं
03:58 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राम को देखकर श्रीजनक नंदनी...
03:55 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जगन्नाथ चकानैन, तू न संभाले तो कौन संभाले
03:51 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शिव कैलाश के वासी...
03:50 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...
03:48 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम के शेर पर बजीं तालियां VIDEOS
कुमार सत्यम ने शेर सुनाया- जोड़ लो चाहे जितनी धन-दौलत, हीरे-मोती। लेकर कहां जाओगे, कफन में जेब नहीं होती…। यह सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।
03:23 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम का आयोजकों ने सम्मान किया
आयोजकों ने कुमार सत्यम का सम्मान किया। बाइटी इवेंट्स के योगेश पांडेय, चेयरमैन मयंक शुक्ला ने स्वागत किया। इसके बाद कौशिक चैतन्य का भी स्वागत किया गया।
03:16 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके...
03:03 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से...
03:02 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम के कॉन्सर्ट की 2 PHOTOS


02:58 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे...
02:49 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
श्रीरामचरितमानस की चौपाइयां गा रहे हैं कुमार सत्यम
02:45 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कॉन्सर्ट के अपडेट बता रहे हैं रिपोर्टर अतुल सिंह
02:37 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कुमार सत्यम के बारे में जानिए
कुमार सत्यम सूफी, गजल, भजन और सेमी-क्लासिकल संगीत के गायक होने के साथ-साथ हारमोनियम वादक भी हैं। उनकी मशहूर प्रस्तुतियों में वक्त का ये परिंदा, याद याद याद बस याद रह जाती है,सादगी तो हमारी जरा देखिए, चांदी जैसा रंग है तेरा, छाप तिलक सब छीनी और मेरे रश्के कमर शामिल हैं।
भक्ति संगीत में वे अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्, मैया का दरबार सुहाना लगता है और जय जगदीश हरे जैसे भजन भी गाते हैं। आयोजकों ने बताया कि इस जैमिंग कॉन्सर्ट का मकसद युवाओं और संगीत प्रेमियों को भक्ति संगीत से एक नए अंदाज में जोड़ना है।
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
मंत्री ने नहीं दी संजय निषाद को दवाई: चच्चू पर अखिलेश को भरोसा नहीं, मिनिस्टर की SDM बहन पर चुनावी सुरूर
1:56- कॉपी लिंक
शेयर