दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-बेटे की मौत, महिला गंभीर - Haribhoomi

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-बेटे की मौत, महिला गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा शहर में कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर स्कूटी सवार परिवार पर चढ़ गया, इस दुर्घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

A speeding trailer crushed a family riding a scooter

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा

  • Published: 15 Jul 2026, 11:25 AM IST
  • Last Updated: 15 Jul 2026, 12:02 PM IST

आकाश पवार- पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा शहर में बुधवार 15 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शहर के राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर स्कूटी सवार परिवार पर चढ़ गया। इस भीषण दुर्घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

A speeding trailer crushed a family riding a scooter

ट्रेलर जब्त, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा शहर में कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर स्कूटी सवार परिवार पर चढ़ गया, इस दुर्घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh #RoadAccident pic.twitter.com/rcgjfZwjlg

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 15, 2026

बायपास नहीं बनने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
इस हादसे ने एक बार फिर पेंड्रा बायपास की जरूरत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहन लगातार शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार मांग उठने के बावजूद अब तक बायपास का निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द बायपास नहीं बना तो ऐसे हादसे आगे भी दोहराए जा सकते हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)