सेमीफाइनल हार के बाद फ़्रांस को एक और मौका, फीफा वर्ल्ड कप विनर टीम को मिलेंगे सहवाग की नेटवर्थ से ज्यादा पैसे
सेमीफाइनल हार के बाद फ़्रांस को एक और मौका, फीफा वर्ल्ड कप विनर टीम को मिलेंगे सहवाग की नेटवर्थ से ज्यादा पैसे
Updated: Wednesday, July 15, 2026, 11:01 [IST]
France vs Spain: स्पेन से सेमीफाइनल में हारने के बाद फ़्रांस की टीम फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। स्पेन ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए फ्रांस को 2-0 से हराते हुए इतिहास रचने का काम किया। इस बीच फ़्रांस के पास अभी एक और मैच है, जिससे करोड़ों की कमाई की जा सकती है।
फाइनल से बाहर होने के बावजूद एक मैच खेलकर फ्रांस 283 करोड़ की कमाई कर सकती है। यह कम अमाउंट नहीं है। भारत में कई क्रिकेटरों की कुल नेटवर्थ इतनी नहीं होती है। फ्रांस को यह धन राशि जीतने के लिए तीसरे स्थान के लिए होने वाला मुकाबला खेलना पड़ेगा।

भारतीय क्रिकेटरों से ज्यादा पैसा एक मैच में
तीसरे स्थान के लिए फ़्रांस के साथ खेलने वाली टीम का नाम अभी सामने नहीं आया है क्योंकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अभी तक हुआ नहीं है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच उस सेमीफाइनल में बाहर होने वाली टीम का सीधा मुकाबला फ़्रांस के साथ होगा और एक बड़ी रकम के लिए जोर लगाया जाएगा। 19 जुलाई को यह मुकाबला मियामी में खेला जाएगा।
तीसरे स्थान के लिए मैच से मिलने वाली रकम कई भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ से भी ज्यादा है। गौतम गंभीर, सुरेश रैना आदि प्लेयर्स की कुल संपत्ति इतनी नहीं है। फ़्रांस के पास बड़ी धन राशि आनी तय है, अगर तीसरे स्थान पर हुए मैच में फ़्रांस को हार का सामना करना पड़ेगा, तब भी 264 करोड़ की रकम मिलेगी।
क्रिकेट से कई गुना बड़ी इनामी राशि
बात अगर फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली टीम की करें, तो वहां एक बड़ी धन राशि इन्तजार कर रही है। यह हैरान करने वाली रकम है। इससे यह भी समझा जा सकता है कि पैसों के मामले में फुटबॉल के सामने क्रिकेट का कोई वजूद नहीं है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को लगभग 481 करोड़ रुपये की धन राशि मिलने वाली है। वीरेंद्र सहवाग की नेटवर्थ 350 करोड़ बताई जाती है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 10 बार आयोजित कराने पर भी इतनी धन राशि नहीं बैठती। इसी साल भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, इसमें लगभग 28 करोड़ की राशि मिली थी।
पिछले वर्ल्ड कप में फ़्रांस-अर्जेंटीना का हुआ फाइनल
पिछले वर्ल्ड कप में फ्रांस और अर्जेंटीना का आमना-सामना हुआ था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। फाइनल अर्जेंटीना को भी अपने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी पड़ेगी, तभी फाइनल में प्रवेश मिलेगा। अब यह देखना होगा कि इंग्लैंड और अर्जेंटीना में कौन फाइनल में स्पेन के सामने आता है।