'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'

'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं वैभव को न खिलाने पर कोच ने क्या-क्या कहा...

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं वैभव को न खिलाने पर कोच ने क्या-क्या कहा...

author-image

New Update

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi says We know how much talent they have

गौतम गंभीर Photograph: (AFP)

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. मगर, इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने गौतम गंभीर को एक भी मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया. जी हां, तीनों ही मैचों में वैभव बेंच पर ही बैठे रहे और पानी पिलाते नजर आए. हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने वजह बताई है. आइए जानते हैं कि गंभीर ने वैभव को लेकर क्या-क्या कहा...

गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

GAUTAM GAMBHIR ON VAIBHAV SOORYAVANSHI. [Press]

"From Vaibhav’s point of view, it was a very clear conversation that he will have to wait for his opportunity, We know the kind of talent he has and what he can do, but someone who has been performing for the last two to three… pic.twitter.com/eSQzuitTh7

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 18, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उस खिलाड़ी को पहले मौका दिया जाएगा, जो खिलाड़ी टीम में पहले से मौजूद है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने वैभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वैभव के नजरिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है. जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. इंडियन क्रिकेट का यही तो तरीका है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है."

वैभव सूर्यंवशी को बेंच पर पड़ा बैठना

— BCCI (@BCCI) September 17, 2026

वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तहलका मचाते हैं. पिछली टी-20 सीरीज जो उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ खेली थी, उसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. नतीजन, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. मगर, फिर अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

उनकी जगह बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने पहले मैच में भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन फिर, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बैक टू बैक फिफ्टी लगाईं.

अगली बार कहां एक्शन में दिख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

— BCCI (@BCCI) September 17, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारत की टी-20 टीम अगली बार एशियन गेम्स में खेलती नजर आएगी. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारत को जापान के साथ एक टी-20 मैच खेलना है. इसके बाद फिर, एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल मैच खेलना है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे या फिर बल्ले से तहलका मचाकर आ रहे संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: अगली बार कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया? पहली बार इस विदेशी टीम के साथ खेलेगा भारत, नोट कर लें डेट और टाइम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें