दुनिया के सबसे दिग्गज वॉरेन बफे ने दिया इस्तीफा, अब बेटा संभालेगा कमान

दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अब बफे चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका में रहेंगे. हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और अपने अनुभव व सलाह से बर्कशायर हैथवे को मार्गदर्शन देते रहेंगे.

कंपनी की लंबे समय से चली आ रही उत्तराधिकार योजना के तहत बफे के बेटे हॉवर्ड बफे को बर्कशायर हैथवे का नया चेयरमैन चुना गया है. हॉवर्ड 1993 से कंपनी के डायरेक्टर हैं. वहीं, ग्रेग एबेल बर्कशायर हैथवे के CEO के पद पर बने रहेंगे. सूज़न लिन डेकर भी लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की अपनी भूमिका जारी रखेंगी.

अमेरिकी कारोबार बफे का प्रभाव

ग्रेग एबेल ने बर्कशायर हैथवे के बोर्ड की ओर से कहा कि कंपनी और उसके शेयरधारकों पर वॉरेन बफे का प्रभाव अमेरिकी कारोबार के इतिहास में सबसे अलग रहा है. उन्होंने कहा कि बफे ने कंपनी में जो संस्कृति और मूल्य बनाए हैं, वे आगे भी बर्कशायर हैथवे के केंद्र में रहेंगे. हॉवर्ड बफे इन मूल्यों की देखरेख करेंगे.

हॉवर्ड बफे कब बने ते चैयरमैन

हॉवर्ड बफे 1999 से Howard Buffett Foundation के चेयरमैन और प्रमुख हैं. यह संस्था दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा और संघर्ष कम करने जैसे मुद्दों पर काम करती है. वह कई सार्वजनिक और निजी कंपनियों के बोर्ड में भी रह चुके हैं. इसके अलावा, वह करीब एक दशक तक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के लिए भूख के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सद्भावना राजदूत भी रहे. इस बदलाव के बाद वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे से पूरी तरह अलग नहीं हुए हैं. वह बोर्ड में बने रहेंगे और कंपनी को अपनी सलाह देते रहेंगे. यह बदलाव कंपनी की पहले से तय लीडरशिप सक्सेशन प्लान का एक अहम हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- टाटा ग्रुप में आर-पार की लड़ाई, बाजार में लिस्टिंग रोकने पर अड़े नोएल

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button