पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने के लिए सख्ती: कूड़ा और खुले में मांस-मछली की बिक्री पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को मिले कई निर्देश - Patna News

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने के लिए सख्ती:कूड़ा और खुले में मांस-मछली की बिक्री पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को मिले कई निर्देश

पटना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए गए। - Dainik Bhaskar

समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए गए।

पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा और विमानों से पक्षियों के टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने की। इसमें डीएम, एसएसपी, एयरपोर्ट निदेशक, CISF, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के 32 मामले सामने आए थे, जबकि 2026 में अब तक 16 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों को आकर्षित करने वाले कारणों को दूर करने का निर्णय लिया गया।

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के मामलों का जिक्र किया गया।

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के मामलों का जिक्र किया गया।

अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश

अधिकारियों को एयरपोर्ट के आसपास कूड़ा डंपिंग वाले स्थानों की पहचान कर सफाई कराने और खुले में मांस-मछली बेचने वाली दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई और एयरपोर्ट परिसर में घास की सफाई कराने को भी कहा गया।

रेलवे लाइन के किनारे फैले कूड़े की सफाई नगर निगम और रेलवे के समन्वय से कराने का निर्देश दिया गया। आईसीआर की जमीन पर पानी जमा होने से पक्षियों के आने की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

पार्किंग से लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट पर निगरानी, नई तकनीक वाले उपकरण लगाने और स्थानीय पुलिस पिकेट बनाने पर भी चर्चा हुई। एयरपोर्ट के बाहर अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग हटाकर नो-पार्किंग बोर्ड लगाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

.

खबरें और भी हैं...

  • वरिष्ठ रंगकर्मी जयमंगल त्रिपाठी का निधन: 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 'घुंघरू' नाटक के 'मामा' के रूप में मिली पहचान

    90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 'घुंघरू' नाटक के 'मामा' के रूप में मिली पहचान|पंडारक,pandarak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार: दोस्त के घर में कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

    दोस्त के घर में कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत: फतुहा स्टेशन के पश्चिम पोल संख्या 524 के पास हुई घटना, शव की पहचान नहीं

    फतुहा स्टेशन के पश्चिम पोल संख्या 524 के पास हुई घटना, शव की पहचान नहीं|फतुहा,fatwah - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संपतचक पीएचसी में गंदगी, जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था बदहाल: मच्छरों से मरीज बेहाल, बैठने की जगह नहीं; डेंगू का खतरा

    मच्छरों से मरीज बेहाल, बैठने की जगह नहीं; डेंगू का खतरा|संपतचक(पटना),Sampatchak(Patna) - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर