करण जौहर ने रचा इतिहास, बने 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले पहले भारतीय

करण जौहर ने रचा इतिहास, बने 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले पहले भारतीय

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं. मुंबई में वो इस कार्यक्रम को होस्ट करने वाले हैं.

Written By : संदीप मेहरा |  Updated at : 18 Sep 2026 09:23 PM (IST)

Preferred Sources

karan johar creates history becomes first Indian to host earthshot prize awards night करण जौहर ने रचा इतिहास, बने 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले पहले भारतीय

'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' होस्ट करेंगे करण जौहर

Source : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करा ली है. जो काम आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया वो कारनामा कारण जौहर ने कर दिखाया है. करण जौहर 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं.

करण जौहर ने रचा इतिहास 

करण जौहर अपनी कई फिल्मों से दर्शकों के बीच सुर्खियों में रह चुके हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कई शानदार फिल्में दे चुके कारण ने अब फिल्म इंडस्ट्री से अलग हटकर एक खास उपलब्धि पर अपना नाम लिखाया है.

ये भी पढ़ें: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सीता बन ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा, दिया करारा जवाब

बता दें कि धरती को बचाने और उसे बेहतर बनाने पर जोर देने वाले एवं पर्यावरण से जुड़े 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को हर साल आयोजित किया जाता है. ये अवॉर्ड समारोह इस साल भी आयोजित होगा और इसकी होस्टिंग की कमान करण जौहर ने संभाली है. 

करण जौहर बोले- 'मेरे लिए गर्व की बात...'

करण जौहर इस अवॉर्ड नाइट को होस्ट करने के लिए काफी एक्साइटेड और खुश हैं. उन्होंने कहा कि इसे होस्ट करने वाले पहले भारतीय बनने पर उन्हें गर्व है. उन्होंने आगे कहा, मुंबई में ऐसा होना इसे और खास बानाता है. अर्थशॉट जिन इनोवेटर्स को सम्मानित करता है, वो हमें ये दिखाते हैं कि एक बेहतरीन दुनिया का निर्माण किस तरह से किया जा सकता है.'

प्रिंस विलियम से मिले थे करण जौहर

बता दें कि 'द अर्थशॉट प्राइज' की शुरुआत प्रिंस विलियम ने की थी. उन्होंने इस साल के 15 फाइनलिस्ट का वेलकम किया और खुलासा किया कि फाइनलिस्ट उन्हें नई उम्मीद देने का काम करते हैं. हाल ही में प्रिंस विलियम और करण जौहर की मुलाकात भी हुई थी. मुंबई में ये कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा और इसका समापन 17 नवंबर 2026 को होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. ये पहला मौक़ा होगा जब ये समारोह भारत की धरती पर आयोजित किया जाएगा.

करण जौहर का वर्कफ्रंट

करण जौहर ने आखिरी बार जिस फिल्म का डायरेक्शन किया था वो है साल 2023 की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'. इसमें रणवीर सिंह अहम रोल में थे. वहीं बतौर प्रोड्यूसर उनकी पिछली फिल्म 'चांद मेरा दिल' थी. लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की ये मूवी मई 2026 में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने बॉडीगार्ड्स पर गुस्सा हुए सलमान खान! बच्चे को बचाया और भीड़ के आगे जोड़ लिए हाथ; वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 08:43 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola