‘देश को हिंदू दक्षिणपंथी से खतरा’, पंडित नेहरू के बयान के हवाले से बोले हामिद अंसारी

‘देश को हिंदू दक्षिणपंथी से खतरा’, पंडित नेहरू के बयान के हवाले से बोले हामिद अंसारी

पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के लिए वास्तविक खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए अंसारी ने यह बातें कही.

पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के लिए वास्तविक खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए अंसारी ने यह बातें कही.

author-image

New Update

Hamid Ansari quotes Jawaharlal Nehru Says Hindu Right-Wing Communalism a Real Threat to India

Hamid Ansari

देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारत में सांप्रदायिकता और राष्ट्रवाद को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि भारत के वास्तविक खतरा कम्युनिज्म नहीं बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. अंसारी ने यह बातें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कही. 

दरअसल, 18 सितंबर को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान, उन्होंने ‘Remembering a Polymath: The Life and Times of Abdul Ghafoor Noorani’ विषय पर संबोधित किया. उन्होंने संविधान एक्सपर्ट और लेखक रहे दिवंगत एजी नूरानी के जीवन और उनकी लेखनी को याद किया. 

VIDEO | Delhi: Addressing at AG Noorani Memorial Lecture, Former Vice President Hamid Ansari says, “…The RSS: A Menace to India was the title of the book, which was published in 2019… The latter couplet, which he (A.G. Noorani) wrote in the first line of the book's… pic.twitter.com/wbwUMryReQ

— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026

नूरानी की किताब का किया जिक्र

अपने भाषण में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नूरानी की वर्ष 2019 में प्रकाशित किताब ‘The RSS: A Menace to India’ का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह नूरानी की प्रमुख किताबों में से एक थी. अंसारी ने कहा कि नूरानी ने अपनी किताब में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक कथन का उल्लेख किया था। यह कथन विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक से जुड़ा बताया गया है। अंसारी के अनुसार, तत्कालीन विदेश सचिव जगत सिंह गुंडेविया ने नेहरू की इस टिप्पणी को दर्ज किया था। अंसारी ने नेहरू के हवाले से कहा कि “भारत के लिए वास्तविक खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है।”

Ayodhya, Uttar Pradesh: On former Vice President Mohammad Hamid Ansari's statement, Saket Bhawan Mahant Acharya Sitaram Das Ji Maharaj says, "Look, former Vice President Hamid Ansari, even after being given one of the country's highest constitutional posts, is making such a… pic.twitter.com/d2efZQvE2T

— IANS (@ians_india) September 19, 2026

बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज

हामिद अंसारी के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। उनके बयान को लेकर अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी अंसारी के बयान की आलोचना की गई है. हालांकि, अंसारी ने अपने भाषण में जिस टिप्पणी का जिक्र किया, उसे उन्होंने खुद का निष्कर्ष बताने के बजाय एजी नूरानी की किताब के माध्यम से नेहरू से जोड़ा. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें