एशियन गेम्स से पहले नागोया में ठहरने का संकट, क्रूज शिप में ठहराये ​गया खिलाड़ियो

एशियन गेम्स से पहले नागोया में ठहरने का संकट, क्रूज शिप में ठहराये ​गया खिलाड़ियो

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों के सामने रहने और दूसरी व्यवस्थाओं से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। शनिवार को उद्घाटन समारोह के साथ खेलों का औपचारिक आगाज होगा, लेकिन इससे पहले कई देशों के दलों ने कमरे मिलने, परिवहन और दूसरी सुविधाओं को लेकर दिक्कतें बताई हैं। इस बार आयोजकों ने पारंपरिक ‘एथलीट्स विलेज’ तैयार नहीं किया है...

By Harsh 

Updated Date September 19, 2026

Asian Game’s 2026: जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों के सामने रहने और दूसरी व्यवस्थाओं से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। शनिवार को उद्घाटन समारोह के साथ खेलों का औपचारिक आगाज होगा, लेकिन इससे पहले कई देशों के दलों ने कमरे मिलने, परिवहन और दूसरी सुविधाओं को लेकर दिक्कतें बताई हैं। इस बार आयोजकों ने पारंपरिक ‘एथलीट्स विलेज’ तैयार नहीं किया है।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

इसके बजाय खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने के लिए नागोया और आइची प्रांत में होटल, अस्थायी लकड़ी के कंटेनर जैसे आवास और इटली के क्रूज शिप ‘कोस्टा सेरेना’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 17 हजार खिलाड़ियों और अधिकारियों के पहुंचने के बीच कमरे और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर दबाव बढ़ा है।

समुद्र में बना खिलाड़ियों का ठिकाना

‘कोस्टा सेरेना’ को इस बार अस्थायी तैरते आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जहाज में करीब 1,500 केबिन हैं और इसकी यात्री क्षमता 3,780 बताई गई है। अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक खेलों के दौरान इसमें हजारों खिलाड़ी और अधिकारी ठहराए जाएंगे। आयोजनकर्ताओं ने पारंपरिक गांव बनाने के बजाय अलग-अलग स्थानों पर आवास की व्यवस्था करने का फैसला लागत और खेलों के बाद किसी बड़े परिसर के अनुपयोगी रह जाने की चिंता को देखते हुए किया।

लेकिन यही व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। कुछ खिलाड़ियों ने कमरों में सामान रखने की जगह और बिस्तरों के आकार को लेकर शिकायत की है। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद अस्थायी आवासों से खिलाड़ियों को हटाने की नौबत भी आई थी। आयोजन समिति का कहना है कि सभी प्रतिभागियों के लिए रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और सामने आई समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

पढ़ें :- बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध

भारतीय दल के लिए भी बैकअप प्लान

नागोया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को भी आवास, परिवहन और अन्य लॉजिस्टिक्स से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ भारतीय खिलाड़ियों को निर्धारित जगह के बजाय होटल में शिफ्ट किया गया है। स्थिति को देखते हुए भारतीय खेल मंत्रालय ने तीन स्तर वाली व्यवस्था तैयार की है, ताकि जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिल सके।

मंत्रालय के मुताबिक, नागोया में करीब 2,000 भारतीय समुदाय के लोगों को स्टैंडबाय रखा गया है। जरूरत पड़ने पर वे भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने घरों में ठहरने की व्यवस्था करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट और वेलकम सेंटर पर भी भारतीय अधिकारियों की तैनाती की गई है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नागोया में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय दल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने भी शुरुआती दौर में आवास, एक्रेडिटेशन और परिवहन से जुड़ी दिक्कतें सामने आने की बात स्वीकार की है।

इन सबके बीच नागोया एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के 11 हजार से ज्यादा खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खेलों का औपचारिक आयोजन शनिवार से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन