पानीपत में किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप: बहलाकर भगाया, कमरे में बंधक बना रखा; खोजते हुए परिवार पहुंचा, आरोपी हुआ फरार - Panipat News
पानीपत में किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप:बहलाकर भगाया, कमरे में बंधक बना रखा; खोजते हुए परिवार पहुंचा, आरोपी हुआ फरार
पानीपत1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के पानीपत जिले के थाना सनौली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा किराए के मकान में रखकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गुप्त सूचना के आधार पर किराए के कमरे पर छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी युवक पुलिस व परिजनों को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सनौली थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ BNS और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
26 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी किशोरी
सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी (उम्र 15 वर्ष) बीते 26 अप्रैल को अचानक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके अचानक गायब हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

सनौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराए के कमरे पर छापेमारी कर परिजनों ने किशोरी को कराया मुक्त
लगातार जारी खोजबीन के बीच 4 सितंबर को परिजनों को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि गांव का ही एक युवक, जिसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है, किशोरी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया है। सूचना के मुताबिक, आरोपी युवक छोटूराम चौक के पास एक किराए का कमरा लेकर किशोरी को वहां छिपाकर रख रहा था। जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां अपने परिवार के सदस्यों के साथ तुरंत बताए गए पते पर पहुंची। परिजनों को देखकर आरोपी आरिफ घबरा गया और मौका पाकर कमरा छोड़कर वहां से भाग निकला। परिजनों ने कमरे के भीतर से नाबालिग किशोरी को सकुशल अपने संरक्षण में लिया।
आरोपी पर यौन उत्पीड़न और बार-बार गलत काम करने का आरोप
परिजनों द्वारा बरामद किए जाने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि आरोपी आरिफ उसे शादी का झांसा देकर लाया था और कमरे में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ बार-बार रेप किया।
.
खबरें और भी हैं...
शादी से एक महीने पहले हुआ कंपनी मैनेजर का मर्डर: गुरुग्राम में पूर्व कलीग को पैसे उधार दिए थे, युवक बोला- मांगने पर मार डाला
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर जेल से बाहर आएगा: बेटियों के नामकरण में शामिल होगा काला जठेड़ी; कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल से लाया जाएगा
0:57- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणवी लेडी टीचर मनीषा की आत्मा से बातचीत का दावा: बंगाल के यूट्यूबर का VIDEO, लड़की बोल रही- मेरा मर्डर हुआ, मारने वाले 4 लोग थे
0:54- कॉपी लिंक
शेयर
डेराबस्सी के सुंडरां में 35 झुग्गियों में लगी आग: पंजाब-हरियाणा से पहुंचीं दमकल टीमें, 2022 में भी इसी जगह डेढ़ साल की बच्ची जली थी
- कॉपी लिंक
शेयर