हेल्दी रेसिपी: डाइट पर हैं पर चावल खाने का मन है? बनाएं झटपट वाला वेजी राइज बाउल

हेल्दी रेसिपी: डाइट पर हैं पर चावल खाने का मन है? बनाएं झटपट वाला वेजी राइज बाउल

Sun, 20 Sep 2026 11:49 AM IST

Shruti Gaur

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 20 Sep 2026 11:49 AM IST

सार

Veggies Rice Bowl Recipe: अगर आप डाइट कर रहे हैं, लेकिन चावल खाने का मन है तो हेल्दी वेजी राइज बाउल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी फुल रेसिपी.... 

Veggies Rice Bowl Recipe: अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन कभी-कभी चावल खाने का मन करता है, तो वेजी राइस बाउल एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है। इसमें चावल के साथ कई तरह की सब्जियों को शामिल किया जाता है, जिससे यह एक रंगीन और स्वाद से भरपूर मील बन जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या लंबे समय तक किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होती।

आप अपनी पसंद के अनुसार गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, मटर, कॉर्न और पत्तेदार सब्जियां इसमें डाल सकते हैं। मसालों और हल्की सी सॉस के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे लंच या डिनर में आसानी से तैयार किया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि आपको इसमें चावल की मात्रा कम रखनी है और सब्जियों की ज्यादा। अगर आप भी चावल को अपने मील में शामिल करते हुए कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं वेजी राइस बाउल बनाने की आसान रेसिपी।

how to make healthy veggie rice bowl at home full recipe in hindi

वेजी राइस बाउल कैसे बनाएं? - फोटो : AI

 वेजी राइस बाउल बनाने के लिए सामग्री

  • पके हुए चावल – 1 से 2 कप
  •  गाजर – 1 छोटी, बारीक कटी हुई
  •  शिमला मिर्च – 1 छोटी, कटी हुई
  •  बीन्स – आधा कप, कटी हुई
  •  हरे मटर – आधा कप
  •  स्वीट कॉर्न – आधा कप
  •  प्याज – 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
  •  लहसुन – 2 से 3 कलियां, बारीक कटी हुई
  •  तेल – 1 से 2 चम्मच
  • सोया सॉस – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स – आधा चम्मच
  •  हरा धनिया – गार्निश के लिए
  • नींबू का रस – 1 चम्मच

how to make healthy veggie rice bowl at home full recipe in hindi

वेजी राइस बाउल कैसे बनाएं? - फोटो : AI

 वेजी राइस बाउल बनाने की विधि

 सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूनें। इसके बाद गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर और स्वीट कॉर्न डालें। सब्जियों को तेज आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि वे अच्छी तरह पक जाएं लेकिन उनका हल्का क्रंच बना रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

how to make healthy veggie rice bowl at home full recipe in hindi

वेजी राइस बाउल कैसे बनाएं? - फोटो : AI

अब इसमें नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद सोया सॉस डालें और सभी चीजों को मिक्स करें। आखिर में इसमें पहले से बाउल में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे गर्मागर्म पके हुए चावल डालकर हल्के हाथ से सब्जियों के साथ मिलाएं। करीब 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

विज्ञापन

how to make healthy veggie rice bowl at home full recipe in hindi

वेजी राइस बाउल कैसे बनाएं? - फोटो : AI

तैयार वेजी राइस बाउल को एक बाउल में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे गर्मागर्म सर्व करें।