एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया इतने रनों का लक्ष्य

एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया इतने रनों का लक्ष्य

INDW VS BANW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की. शेफाली वर्मा ने धाकड़ शतक लगाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

INDW VS BANW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की. शेफाली वर्मा ने धाकड़ शतक लगाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

author-image

New Update

Asian games 2026 shafali verma score century india set 196 runs target for bangladesh indw vs banw

शेफाली वर्मा Photograph: (X/BCCI Womens)

INDW VS BANW: महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया की ओर से खेल रहीं सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शतक लगाया. इस सेंचुरी के साथ ही भारत ने 195/4 रन का स्कोर खड़ा किया है. अब अगर बांग्लादेश को जीत दर्ज करनी है और फाइनल का टिकट कटाना है तो भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 196 रन बनाने होंगे.

शेफाली वर्मा ने सेमीफाइनल मैच में जड़ा शतक

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी बनाई. तभी, मंधाना 19 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गईं. 

मगर, दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहीं शेफाली वर्मा क्रीज पर डटी रहीं और आखिर में शतक पूरा करके नाबाद वापस लौटीं. शेफाली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और 49 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 204.08 का रहा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026

भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत को शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन फिर रनों की गति धीमी हो गई, जिसका नतीजा रहा कि भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुईं. भारत को दूसरा झटका गुनालन कामलिनि के रूप में लगा, जो 10 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेलकर आउट हुईं, जिन्होंने 6 चौके लगाए. रिचा घोष 4 गेंद पर 2 रन बनाकर ही चलती बनीं. आखिर में शेफाली वर्मा 100 और भारती फूलमाली 9 रन पर नाबाद लौटीं. इस तरह भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने एक मैच में बनाए 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, छक्कों का लगाया खास शतक, तो इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें