आईएमए चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट बने: डॉ. अंशु और डॉ. शालिनी उपाध्यक्ष, डॉ. राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए - Bareilly News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • IMA Bareilly Election Results | Dr Himanshu Agarwal Elected President

आईएमए चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट बने:डॉ. अंशु और डॉ. शालिनी उपाध्यक्ष, डॉ. राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए

शशांक राठौर | बरेली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डॉ. हिमांशु अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट बने - Dainik Bhaskar

डॉ. हिमांशु अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट बने

बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। डॉ. हिमांशु अग्रवाल प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुने गए हैं। उन्होंने डॉ. आरके भास्कर को 260 वोटों से हराया।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल को 521 वोट मिले, जबकि डॉ. आरके भास्कर को 261 वोट हासिल हुए। रविवार को तीन पदों के लिए मतदान हुआ था, जो शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद मतपेटियां खोली गईं और वोटों की गिनती शुरू हुई।

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें डॉ. अंशु अग्रवाल को सबसे ज्यादा 572 वोट मिले। डॉ. शालिनी भास्कर 415 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इन दोनों को उपाध्यक्ष चुना गया है। डॉ. वीर महेंद्र पाल सिंह गंगवार तीसरे उम्मीदवार थे।

कोषाध्यक्ष पद पर भी सीधा मुकाबला हुआ। डॉ. राजवीर सिंह गंगवार ने 392 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके सामने डॉ. कमेंद्र सिंह उम्मीदवार थे। वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने देर रात परिणाम जारी किए।

इस बार आईएमए चुनाव में ज्यादातर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसलिए सदस्यों को सिर्फ प्रेसिडेंट-इलेक्ट, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए ही वोट डालना पड़ा।

सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। उनके सामने उम्मीदवार रहे डॉ. राजवीर गंगवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसी तरह अस्पताल सलाहकार समिति के सदस्य पद पर डॉ. रितु राजीव और पीआरओ पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता भी निर्विरोध चुने गए हैं।

कार्यकारिणी समिति और राज्य परिषद के सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने बैठक कर अंतिम स्थिति साफ की थी। चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव समेत चुनाव समिति और नियमावली समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

परिणाम घोषित होने के बाद जीतने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। नए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ आईएमए की नई कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है।

.