'भारत में शेर और विदेश में बिल्ली...' वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ऐसा क्या बोल गए दिग्गज, बयान हो रहा जमकर वायरल

'भारत में शेर और विदेश में बिल्ली...' वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ऐसा क्या बोल गए दिग्गज, बयान हो रहा जमकर वायरल

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma : वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसा बयान दिया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. उन्होने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma : वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसा बयान दिया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. उन्होने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma Photograph: (ani)

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma : वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज के दौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. हर कोई इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी शैली का दीवाना हो गया है. वैभव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे में उनकी टीम के खिलाफ 81 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर दिखाया था कि वो क्या कर सकते हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाकर महफिल लूट ली. 

अब भारत के इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ चारों ओर हो रही है. ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 खेले के लिए जापान पहुंच चुके हैं, जहां टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुतार कर देश को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेगी. उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट संदीप पाटिल ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

— BCCI (@BCCI) July 4, 2026

वैभव-अभिषेक पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान

संदीप पाटिल ने कहा कि, 'मैं अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का सम्मान करते हुए कहना चाहूंगा कि, हमने देखा है कि जब वे भारत से बाहर गए और गेंद थोड़ी घूमने लगी, तो उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इन दोनों युवा खिलाड़ियों को भी उस पहलू पर ध्यान देना होगा और उस पर काम करना होगा. सिर्फ इसलिए कि आप भारत में शेर हैं, आपको विदेश जाकर बिल्ली नहीं बन जाना चाहिए'.

Sandeep Patil said: “Due respect to Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi, we have seen that when they travelled outside India and the ball started moving around a little, they faced some difficulties. These two young players will also have to pay attention to that aspect and… pic.twitter.com/UiGeojdHi6

— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 20, 2026

आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी अपने टी20 क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड में ही थी. उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. वहां उन्होंने पहली पारी अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. इंग्लैंड में अभिषेक और ईशान ने 3 मैचों में ओपनिंग की वहीं, इन दोनों ने जिम्बाब्वे में भी पारी की शुरुआत 3 मुकाबलों में की और धमाकेदार प्रदर्शन किया.

ABHISHEK SHARMA SELFIE WITH VAIBHAV SOORYAVANSHI. 🤳❤️ pic.twitter.com/3vuJ8pE8dL

— Tanuj (@ImTanujSingh) July 2, 2026

अभिषेक और वैभव का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन 

अभिषेक ने भारत के लिए 59 मैचों की 58 पारियों में 3 शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 1885 रन बनाए हैं. उनके नाम 126 छक्के और 182 चौके दर्ज हैं. वहीं वैभव ने 6 टी20 मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ 193 रन बनाए हैं. उन्होंने 16 चौके और 14 छक्के भी लगाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 81 रन रहा है.

ये भी पढ़ें : Explainer: 8 साल में सिर्फ 2 टेस्ट...पिछले एक साल में सिर्फ 1 मैच, क्या टीम इंडिया के सबसे 'लकी मैदान' को भूल गया BCCI?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें