हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के 45 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री और संबंधित विषयों की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य अभ्यर्थियों को 19 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. चयनित उम्मीदवार खाद्य पदार्थों की क्वालिटी और सुरक्षा से जुड़े काम की जिम्मेदारी संभालेंगे.

45 पदों पर होगी भर्ती

HPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली है. आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. उम्मीदवार 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री या माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री या मेडिसिन में डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार ने 10वीं या उच्च स्तर की पढ़ाई में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए. एज लिमिट 21 से 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी.

परीक्षा के बाद इंटरव्यू

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट या लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में संबंधित विषय और जनरल नॉलेज से जुड़े मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे. निर्धारित कटऑफ के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस राउंड में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी होगा.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर निर्धारित फीस जमा करें. उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन पूरा करें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button