दिल्ली फिर शर्मसार! कालकाजी मंदिर गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने खुद को बताया था पुलिसवाला
दिल्ली फिर शर्मसार! कालकाजी मंदिर गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने खुद को बताया था पुलिसवाला
Delhi Gang Rape: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन नाबालिग हवस का शिकार बनी है. कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने पुलिसकर्मी बताकर लड़की के साथ वारदात को अंजाम दिया.
Delhi Gang Rape: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन नाबालिग हवस का शिकार बनी है. कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने पुलिसकर्मी बताकर लड़की के साथ वारदात को अंजाम दिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2024/11/18/MBEA8qP7OOqwU8mTaB46.jpg)
Delhi Gang Rape: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. लगातार दूसरे दिन नाबालिग हवस का शिकार बनी है. देशबंधु गुप्ता रोड इलाके पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के बाद अब दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की को धमकाने लगे और इसके बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के कालकाजी मंदिर इलाके में 17 साल की नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि सोमवार शाम लड़की अपनी सहेली के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी. पूजा के बाद दोनों पास के आस्था कुंज पार्क में टहलने चले गए. इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि तीनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और लड़की व उसके दोस्त को धमकाया. इसी दौरान एक आरोपी ने लड़की के दोस्त को पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.
Delhi | A PCR call vide DD No. 93 at 08:45 PM regarding an alleged rape near Kalkaji Mandir, ISKCON Temple, was received. The victim, aged 17 years, reported that she came along with her friend, aged 17 years, to Delhi at the Kalkaji Temple. At 7 PM, after darshan in the Kalkaji… https://t.co/1D7ELDo6ij
— ANI (@ANI) September 22, 2026
एक आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसिफ नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है. मामले में पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग को किस तरह धमकाया और घटना को अंजाम देने के लिए इस पहचान का इस्तेमाल कैसे किया. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सात साल की बच्ची से रेप, आरोपी को हिरासत में लिया, पुलिस चौकी के बाहर हंगामा
अपनी सहेली के साथ गई थी मंदिर
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती रात 8:45 बजे DD नंबर 93 के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास कथित रेप के बारे में एक PCR कॉल मिली. 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपनी 17 साल की सहेली के साथ कालकाजी मंदिर आई थी. शाम 7 बजे कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क गईं. शाम करीब 7:30 बजे, 25-30 साल की उम्र के तीन लोग आए, उन्होंने कहा कि वे पुलिस से हैं और उन्हें धमकाया. उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी सहेली को पकड़ लिया और फिर तीनों ने उसके साथ रेप किया.
दोस्त को पकड़कर नाबालिग से वारदात
आरोप है कि पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे दोनों दोस्तों के पास अचानक 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे. तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पार्क में बैठने को लेकर कार्रवाई की धमकी दी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक युवक ने लड़की के दोस्त को पकड़ लिया, ताकि वह मदद के लिए आवाज न उठा सके. इसके बाद आरोप है कि तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकी दी और पार्क के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली फिर शर्मसार! सदर बाजार में स्टेशनरी लेने गई छठी क्लास की छात्रा का यौन उत्पीड़न, 56 साल का मकसूद गिरफ्तार
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें