फरीदाबाद में गाड़ी फूंकने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार: घर के बाहर खड़ी कार पर की थी फायरिंग; बाइक और देसी कट्टा बरामद - Faridabad News

फरीदाबाद में गाड़ी फूंकने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:घर के बाहर खड़ी कार पर की थी फायरिंग; बाइक और देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में गाड़ी फूंककर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में गाड़ी फूंककर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार।

फरीदाबाद गांव अनंगपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग करने के मामले में क्राइम ब्रांच NIT ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रवि, दिनेश और मोहित उर्फ टेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 जुलाई की रात अनंगपुर निवासी आकाश की गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद उसमें आग लगा दी। परिवार के लोग जब घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग की। हालांकि, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले है।

तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले है।

पुरानी रंजिश के चलते वारदात

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच NIT को सौंपी थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि रोबिन का पहले आकाश के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर समझौता हो गया था, लेकिन रोबिन के मन में रंजिश बनी हुई थी।

16-17 जुलाई की रात हुई थी वारदात

16-17 जुलाई की रात हुई थी वारदात

साथियों के साथ मिलकर गाड़ी को फूंका

पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते रोबिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। आरोपियों ने रात के समय आकाश के घर के बाहर पहुंचकर पहले गाड़ी पर गोली चलाई और इसके बाद उसमें आग लगा दी। परिवार के बाहर आने पर आरोपियों ने उनकी तरफ भी फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। रवि के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जबकि मोहित उर्फ टेढ़ा के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में बिजली के खंभे से टरकाई थार, VIDEO: ड्राइवर गाड़ी समेत फरार, खंभा टूटा; दुकानदार बोला- नशे में था कार सवार

    ड्राइवर गाड़ी समेत फरार, खंभा टूटा; दुकानदार बोला- नशे में था कार सवार|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद के ESIC में 400 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर: मेडिकल बेनिफिट कार्ड नहीं मिलने से रोष; इमरजेंसी-ICU बंद करने की चेतावनी

    मेडिकल बेनिफिट कार्ड नहीं मिलने से रोष; इमरजेंसी-ICU बंद करने की चेतावनी|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राशन-डिपो पर छापेमारी के बाद 2 लाख मांगने का आरोप: फरीदाबाद में विभाग की जांच कमेटी गठित; स्टॉक कम होने की बात कही

    फरीदाबाद में विभाग की जांच कमेटी गठित; स्टॉक कम होने की बात कही|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में दुष्यंत चौटाला का BJP पर निशाना: बोले- जाति-धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति; छात्रसंघ के चुनाव कराने की मांग

    0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर