'सम्राट का सुशासन' है भाई, 'हम' बोलते नहीं करके दिखाते... जमुई एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरा

‘सम्राट का सुशासन’ है भाई, ‘हम’ बोलते नहीं करके दिखाते… जमुई एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरा

जमुई एनकाउंटर पर मांझी ने तेजस्वी को घेरा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी जबकि हरेराम यादव जख्मी हो गया. उसका पैर टूट गया. नंदन और हरेराम दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है. जमुई में हुए इस एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हम’ बोलते नहीं करके दिखलाते हैं.

जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगें ‘देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.’ मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है. ‘सम्राट का सुशासन’ है भाई.

HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं। जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी। पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं। तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर यादव उनका भाई है। तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) September 22, 2026

अब तक 6 की गिरफ्तारी

इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने इस मामले में नंदन, हरेराम समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. इनमें तीन नाबालिग हैं. पुलिस ने इस मामले में कल यानी सोमवार को तीन अपराधियों को हिरासत में लिया था. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने में नंदन यादव ही आगे था. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में SIT का गठन किया था.

120 सोशल मीडिया हैंडलर्स पर FIR

जमुई कांड का वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया हैंडलर्स पर FIR दर्ज की गई है. इनके खिलाफ यह कार्रवाई पीड़िता का चेहरा बिना ब्लर किए पोस्ट करने को लेकर हुई है. पॉक्सो एक्ट की धारा 23 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button