Asian Games 2026 Day 4 Live: मीराबाई चानू गोल्ड मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स में जीता ये मेडल, जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 23 सितंबर 2026, 12:44 PM IST
Asian Games 2026 Day 4 Live Updates: एशियन गेम्स में आज (23 सितंबर) चौथा दिन है. भारत के एथलीट कई खेलों में अपना जौहर दिखा रहे हैं. आज के दिन के लाइव अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Saikhom Mirabai Chanu Asian Games Medal
Asian Games Live Updates, 23 September: एशियन गेम्स का आज (23 सितंबर) को चौथा दिन है. मनु भाकर भारत को मेडल नहीं जिता सकीं. वहीं सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं महिला स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके अलावा पुरुषों के स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल आया. वहीं मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. आज के दिन के लाइव अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. हम लगातार इस पेज को रिफ्रेश कर रहें.
12:43 PM (एक घंटा पहले)
12:42 PM (एक घंटा पहले)
12:39 PM (एक घंटा पहले)
शूटिंग में अनंतीत सिंह नारुका से मेडल की उम्मीद
Posted by :- Krishan Kumarशूटिंग: अनंत जीत सिंह नारुका जल्द ही MEN'S SKEET FINAL में एक्शन में होंगे.
11:58 AM (एक घंटा पहले)
भारत के अब तक कुल मेडल
Posted by :- Bishwa Mohan Mishra1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
9. अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) : ब्रॉन्ज
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
11:41 AM (2 घंटे पहले)
मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Posted by :- Krishan Kumarमहिला 49 किग्रा वेटलिफ्टिंंग में मीराबाई चानू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. यह उनका एशियन गेम्स में पहला मेडल है, गोल्ड मेडल डेमोक्रेटिक रिपल्बिक ऑफ कोरिया की री सॉन्ग गुम ने जीता. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद, मीराबाई चानू सभी बड़े इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग इवेंट्स यानी ओलंपिक्स, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैम्पियनशिप एशियन और कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाली दूसरी इंडियन वेटलिफ्टर बन गई हैं.

11:34 AM (2 घंटे पहले)
मीराबाई चानू का मेडल पक्का
Posted by :- Krishan Kumarमीराबाई चानू का एशियन गेम्स में पहला मेडल पक्का हो गया है. वह अभी महिला 49 किग्रा वेटलिफ्टिंंग में सबसे आगे हैं.
11:08 AM (2 घंटे पहले)
Mirabai Chanu Live: क्या मीराबाई चानू जिता पाएंगी मेडल
Posted by :- Krishan Kumarमीराबाई चानू लाइव: वेटलिफ्टर की शानदार शुरुआत
मीराबाई चानू ने अपना पहला एशियन गेम्स मेडल जीतने की कोशिश में शानदार शुरुआत की. चानू की तीनों लिफ्ट क्लीन हैं, जिसमें सबसे अच्छी लिफ्ट तीसरे और आखिरी प्रयास में 87kgs की रही.
10:41 AM (3 घंटे पहले)
जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
Posted by :- Krishan Kumarजय मीणा सेमीफाइनल में 2-4 से हार गए हैं और उन्होंने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. यह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला मेडल है. भारत के जय सेमीफाइनल में जापान के तुकोया कुरोसाका से से हार गए. यह भारत का 23 सितंंबर का तीसरा मेडल रहा, इस तरह उसके कुल 10 मेडल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Asian Games: क्रिकेटर बनने निकले थे जय मीणा, सॉफ्ट टेनिस में रच दिया इतिहास
भारत के अब तक कुल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8-राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (निशानेबाजी, स्कीट महिला टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज
9-अनंतजीत सिंंह नारुका ,मेराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल (निशानेबाजी, स्कीट पुरुष टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज
10- जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) : ब्रॉन्ज
11- मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
10:37 AM (3 घंटे पहले)
मीराबाई का मुकाबला जारी
Posted by :- Krishan Kumarमीराबाई चानू पिछले एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रही थीं, अब वह अपने पहले एशियन गेम्स मेडल की दौड़ में हैं, लेकिन उनके रास्ते में नॉर्थ कोरिया की री सोंग गम हैं, जो 2 बार की डिफेंडिंग चैंपियन हैं, और वह भी इस रेस में हैं.
10:13 AM (3 घंटे पहले)
Posted by :- Krishan Kumarभारत के अब तक कुल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8-राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (निशानेबाजी, स्कीट महिला टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज
9-अनंतजीत सिंह नारुका, मेराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल (निशानेबाजी, स्कीट पुरुष टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज
10- जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) : ब्रॉन्ज
11- मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
10:08 AM (3 घंटे पहले)
शूटिंग: स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता
Posted by :- Krishan Kumarशूटिंग: भारत ने पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. जो भारत का एशियन गेम्स में अब कुल 9वां मेडल है. अनंतजीत सिंंह नारुका , मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह गिल की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन में 346 पॉइंट्स स्कोर किए.
9:55 AM (4 घंटे पहले)
एशियन गेम्स 2026 में भारत के अबतक कितने मेडल?
Posted by :- Krishan Kumar1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8-राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (निशानेबाजी, स्कीट टीम इंवेंट)- ब्रॉन्ज
9:38 AM (4 घंटे पहले)
कबड्डी: भारत ने ईरान को पीटा
Posted by :- Krishan Kumarभारतीय महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में ईरान को 37-23 से हराया.
9:33 AM (4 घंटे पहले)
Posted by :- Krishan Kumarमनु भाकर 10मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं, उन्होंने कुल 181.1 अंक अर्जित किए. महिलाओं के 10m एयर पिस्टल इवेंट्स में भारत को कोई मेडल नहीं मिला. टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा, जबकि सिर्फ़ मनु भाकर इंडिविजुअल फाइनल में पहुंच् पाईं. ईशा सिंह और सुरुचि सिंह फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं.
8:44 AM (5 घंटे पहले)
महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल आया
Posted by :- Krishan Kumarभारत ने महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने 331 स्कोर किया.
8:39 AM (5 घंटे पहले)
जय मीणा ने मेडल किया पक्का
Posted by :- Krishan Kumarजय मीणा ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा है, 26 साल के जय ने एशियन गेम्स के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल पक्का किया है. उन्होंने एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के नुगुइट शेरविन को 4-3 से हराया. सेमीफाइनल में पहुंचकर, उन्होंने मेन्स सिंगल्स में मेडल पक्का कर लिया है. जय मीना 2025 में ब्रॉन्ज मेडल के साथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पिययनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे.
8:28 AM (5 घंटे पहले)
सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का!
Posted by :- Krishan Kumarइतिहास बन गया है, सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का हो गया है. जय मीणा QF में रोमांचक 4-3 से जीत के साथ पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.
8:22 AM (5 घंटे पहले)
वेदांत माधवन 200m फ्रीस्टाइल फाइनल से चूके
Posted by :- Krishan Kumarअनीश गौड़ा और वेदांत माधवन पुरुषों के 200m फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गए. अनीश ने 1:51.20 का समय निकालकर अपनी हीट में चौथा और कुल मिलाकर 11वां स्थान हासिल किया, जबकि वेदांत उसी हीट में 1:52.01 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे और कुल मिलाकर 13वां स्थान हासिल किया. अनीश फाइनल के लिए पहले रिजर्व हैं, जबकि वेदांत क्वालिफ़िकेशन से चूक गए.
8:20 AM (5 घंटे पहले)
मीराबाई चानू फाइनल के लिए तैयार
Posted by :- Krishan Kumarमीराबाई चानू आज महिलाओं के 49kg वेटलिफ्टिंग फाइनल के लिए तैयार हैं. उन्होंने ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियनशिप सहित हर दूसरा मेडल जीता है, लेकिन, एशियन गेम्स का मेडल उनकी कैबिनेट से गायब रहा है.
क्या वह आज ऐसा कर सकती हैं?
फाइनल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, बाद में, ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 53 kg फाइनल में खेलेंगी.
8:17 AM (5 घंटे पहले)
सेपक टकरा में भारत को मेडल की उम्मीद
Posted by :- Krishan Kumarसेपक टकरा में भारतीय पुरुषों की रागु टीम एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बहुत करीब है. अगर पुरुषों की टीम अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में फिलीपींस को 3-0 से हरा देती है, तो वे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, जिससे ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो जाएगा, भारत अभी 2-0 से आगे है, और मैच के तीसरे और आखिरी सेट में, भारत विरोधी टीम से 13-12 से थोड़ा आगे है.
7:52 AM (6 घंटे पहले)
टीम स्पर्धा में भारत चौथे स्थान पर
Posted by :- Krishan Kumarमनु भाकर 10m एयर पिस्टल महिला इंडिविजुअल में तीसरे नंबर पर रहीं और क्वालिफाई कर सकीं, वहीं भारतीय 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने ने एक बार फिर निराश किया. यह टीम चौथे नंबर पर रही, इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पदक तालिका से बाहर हो गया.

7:43 AM (6 घंटे पहले)
मनु भाकर ने किया फाइनल के लिए क्वालिफाई
Posted by :- Krishan Kumar10m एयर पिस्टल महिला इंडिविजुअल के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर तीसरे नंबर पर रहीं, इस तरह उन्होंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. हालांकि, इस इवेंट में शामिल दो अन्य भारतीय, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह क्रमशः 15वें और 26वें स्थान पर रहीं.

7:28 AM (6 घंटे पहले)
मनु भाकर 5वें स्थान पर
Posted by :- Krishan Kumarसुरुचि सिंह ने शॉट्स के तीसरे राउंड में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस दी, 97 पॉइंट्स बनाए. दूसरी ओर, ईशा ने 95 पॉइंट्स के साथ फ़िनिश किया, जो पिछले दो राउंड में उनके बनाए गए पॉइंट्स से बेहतर है. हालांकि, वे मनु भाकर से काफ़ी पीछे हैं, जिन्होंने अपने तीसरे और चौथे राउंड में 98 और 96 का स्कोर किया है, जिससे वह स्टैंडिंग में 5वें स्थान पर पहुँच गई हैं.
ऐसा लगता है कि वह फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर पाएंगी, जबकि बाकी दो बाहर हो जाएँगी।
टॉप 8 में चीन, साउथ कोरिया और चीनी ताइपे का दबदबा है, लेकिन वियतनाम ने ब्रॉन्ज़ मेडल की दौड़ में बने रहने के लिए काफ़ी अच्छा किया है।
7:19 AM (6 घंटे पहले)
कैनो स्प्रिंट, भारत फाइनल में पहुंचा
Posted by :- Krishan Kumarभारत पुरुषों के कयाक फोर 500m इवेंट में अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहा; इस तरह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. फाइनल कल होगा.
7:17 AM (6 घंटे पहले)
23 सितंबर 2026 का भारत का एशियन गेम्स का शेड्यूल
Posted by :- Krishan Kumarबैडमिंटन:पुरुषों की टीम का सेमीफ़ाइनल चीन के ख़िलाफ़ सुबह 11:30 बजे
बॉक्सिंग: पुरुषों की 80kg: अंकुश राउंड ऑफ़ 16 में हम्सा वोगेल के खिलाफ बह 8:30 बजे.
कैनो स्प्रिंट:
पुरुषों की कयाक फोर 500m: हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नाओचा सिंह ओइनम, और अरुण सिंह हीट 1 में सुबह 6:30 बजे.
महिलाओं की कैनो सिंगल 200m: मेघा प्रदीप हीट 1 में सुबह 6:50 बजे
महिलाओं की कयाक डबल 500m: पार्वती गीता, फ़ेरेम्बम सोनिया देवी हीट 1 में सुबह 7:10 बजे.
पुरुषों की कयाक डबल 500m: प्रसन्ना कुमार CS, प्रोहित बरोई हीट 2 में सुबह 10:40 बजे.
विमेंस कैनो डबल 500m: मेघा प्रदीप, एल नेहा देवी हीट 2 में सुबह 11:00 बजे.
इक्वेस्ट्रियन:इवेंटिंग इंडिविजुअल (क्रॉस कंट्री): आशीष लिमये, फौआद मिर्ज़ा फ़ाइनल डे 2 में सुबह 6:30 बजे.
फेंसिंग: विमेंस फॉइल इंडिविजुअल: नाओरेम मीना देवी, जॉयस अशिता स्टालिनराज पूल बाउट्स में सुबह 6:30 बजे से.
मेन्स सेबर इंडिविजुअल: केपी गिशो निधि, करण सिंह पूल बाउट्स में सुबह 8:15 बजे से
हॉकी: विमेंस टीम पूल B मैच में थाईलैंड के ख़िलाफ़ सुबह 11:30 बजे.
कबड्डी: विमेंस टीम ईरान के ख़िलाफ़ प्रीलिमिनरी राउंड ग्रुप A मैच में सुबह 8:30 बजे
बांग्लादेश के खिलाफ प्रीलिमिनरी राउंड ग्रुप A मैच में पुरुषों की टीम सुबह 9:45 बजे
रोइंग: पुरुषों की सिंगल स्कल्स: बलराज पंवार हीट 2 में सुबह 5:40 बजे.
पुरुषों की डबल स्कल्स: सतनाम सिंह, सलमान खान हीट 3 में सुबह 6:00 बजे
पुरुषों की पेयर: जसविंदर सिंह, नितिन कुमार हीट 2 में सुबह 6:50 बजे
महिलाओं की फोर: गुरबानी कौर, पूनम, टेंडेंटोई देवी हाओबिजाम, और अलीशा एंटो हीट 1 में सुबह 7:10 बजे.
पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स: अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, और जाकर खान हीट 2 में दोपहर 12:10 बजे.
पुरुषों की फोर: विपुल घुरडे, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव, और योगेश कुमार हीट 1 में दोपहर 12:20 बजे.
सॉफ्ट टेनिस:मेन्स सिंगल्स: जय मीना क्वार्टरफाइनल में शेरविन नुगुइट के खिलाफ सुबह 5:30 बजे.
मेन्स सिंगल्स: जय मीना सेमीफाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 8:30 बजे.
मेन्स सिंगल्स: जय मीना गोल्ड मेडल मैच में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) दोपहर 12:15 बजे.
सेपक टकरा:मेन्स टीम रेगु: प्रीलिमिनरी ग्रुप B में फिलीपींस के खिलाफ सुबह 5:30 बजे
शूटिंग:एयर पिस्टल विमेन (इंडिविजुअल): सुरुचि सिंह, ईशा सिंह, और मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में सुबह 6:15 बजे
एयर पिस्टल विमेन (टीम): सुरुचि सिंह, ईशा सिंह, और मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में सुबह 6:15 बजे
स्कीट मेन (इंडिविजुअल): अनंतजीत सिंह नरुका, भावतेग सिंह गिल, और मैराज अमजद खान क्वालिफिकेशन राउंड डे 3 में सुबह 6:30 बजे
स्कीट मेन (टीम): अनंतजीत सिंह नरुका, भावतेग सिंह गिल, और मैराज अमजद खान क्वालिफिकेशन राउंड डे 3 में सुबह 6:30 बजे
स्कीट विमेन (इंडिविजुअल): परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, और माहेश्वरी चौहान क्वालिफिकेशन राउंड डे 3 में सुबह 6:30 बजे
स्कीट विमेन (टीम): परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, और माहेश्वरी चौहान क्वालिफिकेशन राउंड डे 3 में सुबह 6:30 बजे
एयर पिस्टल विमेन (टीम): सुरुचि सिंह, ईशा सिंह, और मनु भाकर फाइनल राउंड में सुबह 9:00 बजे
स्कीट विमेन (इंडिविजुअल): परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, और माहेश्वरी चौहान, तीसरे दिन के फाइनल राउंड में सुबह 11:00 बजे.
स्कीट मेन (इंडिविजुअल): अनंतजीत सिंह नरुका, भावतेग सिंह गिल, और मैराज अमजद खान, तीसरे दिन के फ़ाइनल राउंड में दोपहर 12:30 बजे
स्क्वैश:मेन्स सिंगल्स: अभय सिंह बनाम अर्काडेट अर्काहिरुनया, राउंड ऑफ 32 में सुबह 10:30 बजे.
विमेन्स सिंगल्स: तन्वी खन्ना बनाम किम दामी, राउंड ऑफ़ 32 में सुबह 11:15 बजे
मेन्स सिंगल्स: वीर चोटरानी बनाम एमएस मुख्तार वकील, राउंड ऑफ़ 32 में दोपहर 12:00 बजे
स्विमिंग:पुरुषों की 100m बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन, साजन प्रकाश हीट 2 में सुबह 6:42 बजे
पुरुषों की 200m फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन हीट 2 में सुबह 7:03 बजे
पुरुषों की 100m बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन, साजन प्रकाश फाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) दोपहर 1:38 बजे
पुरुषों की 200m फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन हीट 2 में दोपहर 1:54 बजे।
टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े का मुकाबला इस्माइल मोहम्मद और अली फातिमथ से राउंड ऑफ 32 में सुबह 6:30 बजे
मिक्स्ड डबल्स: मानुष शाह और दिया चितले का मुकाबला चनुल कुलप्पुवाडू और बिमांडी स्वर्ण से सुबह 7:10 बजे
मिक्स्ड डबल्स: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े का मुकाबला राउंड ऑफ़ 16 में सुबह 10:15 बजे
मिक्स्ड डबल्स: मानुष शाह और दिया चितले का मुकाबला राउंड ऑफ़ 16 में सुबह 10:15 बजे।
वेटलिफ्टिंग: महिलाओं की 49kg: मीराबाई चानू फाइनल ग्रुप A में सुबह 10:00 बजे
महिलाओं की 53kg: ज्ञानेश्वरी यादव फाइनल ग्रुप A में दोपहर 1:30 बजे।
वुशु:महिलाओं की सांडा 60kg: रोशिबिना देवी नाओरेम सेमीफाइनल में थानिया कुसुमनिंगत्यास से दोपहर 2:30 बजे से
7:07 AM (6 घंटे पहले)
एशियन गेम्स की कवरेज 23 सितंबर 2026
Posted by :- Krishan Kumarएशियन गेम्स के चौथे दिन (23 सितंंबर) की लाइव कवरेज में आपका बहुत स्वागत है, हम लगातार आज के खेल से जुड़े अपडेट यहां पोस्ट कर रहे हैं.