ग्वालियर दाल बाजार समिति चुनाव: दिलीप पंजवानी अध्यक्ष चुने गए, श्याम बंसल सेक्रेटरी - Gwalior News
ग्वालियर दाल बाजार समिति चुनाव:दिलीप पंजवानी अध्यक्ष चुने गए, श्याम बंसल सेक्रेटरी
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव में बुधवार को मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए।
अध्यक्ष पद पर दिलीप पंजवानी निर्वाचित हुए, जबकि सेक्रेटरी पद पर श्यामकुमार बंसल 'अप्पा' ने जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पद पर मनीष गोयल 'छोटे जी' चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग गर्ग पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। लेखानिरीक्षक पद पर आयुष बंसल निर्वाचित हुए।
24 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। कुल 692 मतदाताओं को 13 प्रत्याशियों के बीच विभिन्न पदों के लिए मतदान करना था। मतदान शुरू होने से पहले निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल, उप निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल और ओमप्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में प्रत्याशियों को खाली बैलेट बॉक्स दिखाए गए। इसके बाद बॉक्स पर ताले लगाकर उन्हें सील किया गया और मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
18 कर्मचारियों की ड्यूटी, सुरक्षा के इंतजाम
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतदान प्रक्रिया में 18 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। यातायात प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग किया।
चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान से लेकर मतगणना तक का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसकी जानकारी बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाई गई। सीए और अधिवक्ताओं सहित 20 से अधिक लोग चुनाव की निगरानी के लिए मौजूद रहे।
इन पदों पर हुआ मुकाबला
अध्यक्ष: दिलीप पंजवानी और दीपक गुप्ता 'दादा' उपाध्यक्ष: ऋषि अग्रवाल और नीरज गुप्ता मंत्री/सेक्रेटरी: श्यामकुमार बंसल 'अप्पा' और विवेक जैन 'लिल्ले' संयुक्त मंत्री: मनीष गोयल 'छोटे', मुकेश गोयल, दिलीप लखवानी, रामकुमार गुप्ता और अशोक डिगवानी लेखानिरीक्षक: गौरव गोयल और आयुष बंसल कोषाध्यक्ष: अनुराग गर्ग निर्विरोध निर्वाचित
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
फर्जीवाड़ा का अमृत...₹12,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में घोटाला: MP में ब्रांडेड की जगह लगाए लोकल सेंसर; वाटर प्लांट्स में स्टीकर हटाया तो खुली पोल
3:25- कॉपी लिंक
शेयर
जेल की सलाखों के पीछे अब 'शिक्षा की पाठशाला': बंदियों के पुनर्वास में जुटेगा जीवाजी विश्वविद्यालय, शिक्षा-नशामुक्ति और प्रशिक्षण के कार्यक्रम शुरू होंगे

- कॉपी लिंक
शेयर
हत्यारे जानते थे ‘छोटू’ रेलवे पुल से गुजरेगा: गोली मारने के बाद तानसेन नगर में छिपे, हत्याकांड 'लाल शराब' के कारोबार से जुड़ा
1:34- कॉपी लिंक
शेयर
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर हुई थी वारदात, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया
- कॉपी लिंक
शेयर