यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का गाना ‘भाभी तबाही’ रिलीज , बहू बनकर ससुराल पहुंची मोहिनी, गाने में क्या है खास?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ (Film Nayi Naveli) का पहला गाना ‘भाभी तबाही’ (Bhabhi Tabahi) मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक्ट्रेस बहू के अंदाज में कापी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। जानें कैसा है यह नया गाना ?

पढ़ें :- फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का पहला लुक जारी, रेड कलर के रेट्रो आउटफिट में कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

‘भाभी तबाही’ में क्या है खास?

फिल्म ‘नई नवेली’ के इस नए गाने ‘भाभी तबाही’ में यामी गौतम काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फिल्म में वह मोहिनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। यह लड़की सामान्य लड़कियों के काफी अलग है। इस गानें में मोहिनी अपने ससुराल में हैं और उनकी मुंह दिखाई की रस्म चल रही है। घर के आंगन का सेटअप है, जिसमें पूरे परिवार के लोग मौजूद हैं। वह नाच भी रही हैं और गा भी रही हैं। नई बहू के आगमन से परिवार काफी खुश दिखाई दे रहा है।

नई बहू या नई मुसीबत?

पढ़ें :- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को लिखा पत्र, बोले- मरीजों के पर्चे पर दवाओं के नाम हिंदी में लिखें, स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति बढ़ेगा भरोसा

इस गाने में हर तरफ नई बहू के आने खुशियां बिखरी हुई हैं। मगर बीच में दो लोग उन्हें इशारे से ये बताते हैं कि उनकी नजर यामी पर है। इसके जवाब में वह बस हंस देती हैं। जो किसी बहुत बड़े रहस्य की तरफ इशारा कर रहा है। फिल्म की झलकियों के मुताबिक अब नई बहू राहत है या आफत यह तो फिल्म में ही पता चलेगा।

फिल्म ‘नई नवेली’ की कास्ट

फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म ‘नई नवेली’ के बारे में

फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म में यामी गौतम धर और अदिनाथ मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म का लेखन हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा मिलकर कर रहे हैं। वहीं फिल्म में संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी