संडे स्पेशल लंच: आज लंच में क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी भी तैयार हो?

संडे स्पेशल लंच: आज लंच में क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी भी तैयार हो?

Sun, 27 Sep 2026 09:33 AM IST

Shruti Gaur

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 27 Sep 2026 09:33 AM IST

सार

Sunday Special Lunch Recipes: आज रविवार के दिन अगर आप कुछ अच्छा और आसानी से तैयार होने वाला लंच तैयार करना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको संडे लंच के लिए कुछ पकवानों की रेसिपी देंगे। 

Sunday Special Lunch Recipes:  रविवार यानी छुट्टी का दिन, जब मन करता है कि घर पर कुछ ऐसा खास बनाया जाए जो रोज के खाने से थोड़ा अलग और स्वाद में बिल्कुल रेस्तरां जैसा हो। लेकिन छुट्टी के दिन घंटों किचन में मेहनत करना हर किसी को पसंद नहीं होता। ऐसे में कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी आपके संडे लंच को खास बना सकती हैं।

अगर आप भी इस रविवार परिवार के लिए स्पेशल लंच तैयार करने की सोच रहे हैं, तो कुछ चुनिंदा डिशेज ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन व्यंजनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। थोड़ी सी स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप कम समय और मेहनत में स्वादिष्ट संडे स्पेशल लंच तैयार कर सकते हैं, जिसे परिवार के सभी लोग खुशी से खाएंगे।

sunday special easy recipes for lunch in hindi sunday lunch me kya banaye

संडे लंच में क्या बनाएं? - फोटो : instagram

व्हाइट सॉस पास्ता

व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक और थोड़ा तेल डालकर उबाल लें। अब एक पैन में बटर गर्म करें और उसमें थोड़ा मैदा डालकर धीमी आंच पर भूनें। धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गांठें न बनें। सॉस गाढ़ी होने लगे तो इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा चिली फ्लेक्स डालें। अब इसमें उबला हुआ पास्ता और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, कॉर्न और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा चीज और ऑरिगैनो डालकर सर्व करें।

sunday special easy recipes for lunch in hindi sunday lunch me kya banaye

संडे लंच में क्या बनाएं? - फोटो : AI

वेज पुलाव

वेज पुलाव एक आसान और स्वादिष्ट लंच ऑप्शन है, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसके लिए बासमती चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। कुकर या पैन में घी गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालें। इसके बाद प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे मटर, गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च डालकर भूनें। अब भीगे हुए चावल, नमक और पानी डालकर ढककर पकाएं। तैयार पुलाव को हरे धनिए से गार्निश करें और रायते के साथ परोसें।

विज्ञापन

विज्ञापन

sunday special easy recipes for lunch in hindi sunday lunch me kya banaye

संडे लंच में क्या बनाएं? - फोटो : Adobe stock

प्याज पराठा

प्याज पराठा बनाने के लिए गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल डालकर नरम आटा गूंद लें। अब बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर भरावन तैयार करें। आटे की लोई बनाकर उसमें प्याज का मिश्रण भरें और हल्के हाथ से बेल लें। गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ से सेंकते हुए घी या तेल लगाएं, जब तक कि वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

sunday special easy recipes for lunch in hindi sunday lunch me kya banaye

संडे लंच में क्या बनाएं? - फोटो : instagram

इंस्टेंट अप्पे

इंस्टेंट अप्पे नाश्ते या हल्के लंच के लिए एक आसान रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सूजी में दही, थोड़ा पानी, नमक और अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को कुछ मिनट के लिए रख दें। अब इसमें थोड़ा ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। अप्पे पैन में थोड़ा तेल लगाकर हर सांचे में बैटर डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब नीचे से सुनहरे हो जाएं तो पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें। तैयार अप्पे को हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।