भाजपा विधायक बोले- अफसरों की जूतों से सेवा की जाएगी: लखीमपुर में पुल की सड़क धंसने पर गुस्साए, कहा- सही होने तक यहीं रुकेंगे - Lakhimpur-Kheri News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lakhimpur kheri
  • Lakhimpur Kheri Overbridge Collapse | MLA Aman Giri Angry Statement

भाजपा विधायक बोले- अफसरों की जूतों से सेवा की जाएगी:लखीमपुर में पुल की सड़क धंसने पर गुस्साए, कहा- सही होने तक यहीं रुकेंगे

गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में सड़क धंसने पर भाजपा विधायक गुस्सा हो गए। गोला सीट से विधायक अमन गिरि ने कहा- अब अफसरों की जूतों से सेवा की जाएगी। पूरा मामला हाईवे-730 पर बने रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का है, जो 84 करोड़ की लागत से बना है। शनिवार को इसकी सड़क धंस गई थी।

विधायक सोमवार शाम 5 बजे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां मौजूद अफसरों को देख अमन गिरी भड़क उठे। उन्होंने अफसरों से कहा- जब से काम शुरू हुआ, तब से आज शक्ल दिखाई दी है। 10 बार कह चुके हैं कि साइट पर दिखाओ क्या काम हो रहा। सड़क सही होने तक सब यहीं रुकेंगे। अगर नहीं रुके तो इनकी जूतों से सेवा होगी।

गोला विधायक अमन गिरि ने अफसरों से कहा- जब तक सड़क के गड्ढे सही नहीं होंगे, सब यहीं रहेंगे।

गोला विधायक अमन गिरि ने अफसरों से कहा- जब तक सड़क के गड्ढे सही नहीं होंगे, सब यहीं रहेंगे।

विधायक बोले- सड़क सही न होने तक घर नहीं जाऊंगा

विधायक अमन गिरी ने अफसरों से कहा- निर्माण में गड़बड़ी होने पर बदनामी सरकार की होती है। आखिर यहां की जिम्मेदारी किसकी बनती है। इतनी जांच कराने के बाद भी अगर व्यवस्था सही नहीं होती तो अफसरों को जवाब देना होगा। अफसर भी यहां तब तक रुकें, जब तक सड़क की समस्या ठीक नहीं हो जाती।

विधायक ने अफसरों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक काम ठीक नहीं होगा, वे घर नहीं जाएंगे। अब या तो अफसर गड्ढे में बैठेंगे या फिर मैं खुद गड्ढे में बैठ जाऊंगा। लेकिन जब तक सड़क ठीक नहीं होगी, काम पूरा होने तक अफसर मौके पर ही रुकेंगे।

विधायक ने कहा- मैं ठेकेदार के खिलाफ सीएम योगी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखित शिकायत भेज रहा हूं।

विधायक ने कहा- मैं ठेकेदार के खिलाफ सीएम योगी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखित शिकायत भेज रहा हूं।

'ठेकेदार सरकार की छवि बिगाड़ रहे, इन्हें जनता की चिंता ही नहीं'

विधायक अमन गिरि ने कहा कि कुछ ऐसे गैर-जिम्मेदार ठेकेदार हैं, जिन्हें जनता की सुरक्षा की परवाह नहीं है। ये केवल प्रदेश सरकार की छवि को खराब कर रहे। 'विजय कंस्ट्रक्शन' का बल्जिंग का मामला पहले भी सामने आया था, जिसकी जांच MNNIT इलाहाबाद से कराई गई थी।

विधायक ने कहा कि नए पुल को अभी पूरी तरह चालू भी नहीं किया गया। उसकी सड़क दोबारा बैठ गई। ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह पुल गोला क्षेत्र के लिए जीवनदान जैसा है, इसलिए ठेकेदार जल्द से जल्द इस गड्ढे और पुल को ठीक करें। वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ओवरब्रिज का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था। इसे जुलाई 2026 में इसे आवागनम के लिए खोल दिया गया।

ओवरब्रिज का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था। इसे जुलाई 2026 में इसे आवागनम के लिए खोल दिया गया।

तीन दिन की बारिश के बाद धंसी ओवरब्रिज की सड़क

हाईवे-730 पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था। जुलाई, 2026 में इसे आवागनम के लिए खोल दिया गया। सितंबर महीने के अंतिम हफ्ते में लगातार तीन दिन बारिश हुई। शनिवार रात ओवरब्रिज की सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। वहां गहरा गड्ढा बन गया।

सड़क धंसने से गाड़ियों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। रात में राहगीरों ने डंडे पर लाल टी-शर्ट बांधकर लोगों को खतरे से सावधान किया। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को संभाला। जेसीबी की मदद से गड्ढे को कंक्रीट-गिट्टी से भरवाकर सड़क चालू कराई। एनएच के अफसरों को भी इसकी सूचना दी।

84 करोड़ रुपए की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क अबतक 3 बार डैमेज हो चुकी है।

84 करोड़ रुपए की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क अबतक 3 बार डैमेज हो चुकी है।

पहले भी ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल

ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान भी इसके कुछ हिस्सों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, साइड की दीवारों में झुकाव के बाद दरारें दिखाई दी थीं। करीब पांच महीने पहले भी दीवारों में खामियों की खबर सामने आई थी। इसके बाद सुधार का काम कराया गया था।

निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे-730 के जेई शशांक भार्गव, जेई निर्मल कुमार, दुष्यंत कुमार, एई प्रशांत कुमार और विजय कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष वैश्य समेत संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पुलिस ने आवागमन की शिकायत मिलने पर शनिवार को जेसीबी से गड्ढा भरवाया था।

पुलिस ने आवागमन की शिकायत मिलने पर शनिवार को जेसीबी से गड्ढा भरवाया था।

गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया, एनएच के जेई को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह को भी पत्र भेजा गया है। NHAI की ओर से मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

तकनीकी जांच के बाद ही साफ होगा कि बारिश में आखिरकार सड़क कैसे धंस गई। मिट्टी का भराव सही से नहीं किया गया या फिर जल निकासी की समस्या से जुड़ी कोई तकनीकी खामी है। फिलहाल गड्ढा भरकर ट्रैफिक शुरू करा दिया गया है।

---------------------------------

ये खबर भी पढ़ेंः-

बृजभूषण पर यौन शोषण का केस फिर चल सकता है:MP/MLA कोर्ट ने नोटिस भेजा, महिला पहलवानों ने दोबारा शिकायत की थी

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दोबारा केस चल सकता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यौन शोषण मामले में बृजभूषण को 3 अगस्त को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ महिला पहलवानों ने 25 सितंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (MP/MLA) में याचिका डाली थी। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर लिखा- गद्दार: आगरा में कालिख भी पोती; लखनऊ में पुलिस से भिड़े, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं

    आगरा में कालिख भी पोती; लखनऊ में पुलिस से भिड़े, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar1:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    मंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम: एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'

    एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुरादाबाद में छत पर चढ़े 3 तेंदुए, VIDEO: यूपी में 8 नदियां उफान पर; 2 मकान ढहे, सरकारी पंप बहा, 600 परिवारों ने घर छोड़ा

    यूपी में 8 नदियां उफान पर; 2 मकान ढहे, सरकारी पंप बहा, 600 परिवारों ने घर छोड़ा|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अब क्या करेंगी: यूपी की राजनेता बनेंगी या घर में बच्चे पालेंगी; VIDEO में देखिए क्या हैं ऑप्शन

    2:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर