'मुझे कुछ महसूस हो रहा है...' वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, विराट कोहली को लेकर भी बोली ये बात

Rohit Sharma on Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इस सीरीज में उनके साथ खिलाड़ी विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में जहां विराट कोहली ने 139 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं इस पारी में हिटमैन के बल्ले से भी 35 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 32 रनों की अहम पारी निकली. 

अब रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. रोहित शर्मा का ये बयान वनडे वर्ल्ड कप 2027 से जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया है कि, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उनकी सोच क्या है और उनके गोल क्या हैं. इसके साथ ही हिटमैन ने विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली के वर्ल्ड कप सफर को भी फैंस को फिर से याद दिलाया है. रोहित शर्मा ने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने कहा कि, 'विराट कोहली इतने सालों से खेल रहे हैं. चाहे वह '27 का वर्ल्ड कप हो या '2023 का वर्ल्ड कप, उन्हें यह समझाने की कोई जरूरत नहीं है. वर्ल्ड कप तो वर्ल्ड कप है और मुझे पूरा यकीन है कि टीम का हिस्सा बनने वाला हर कोई वर्ल्ड कप की अहमियत समझता है. खासकर कोहली तो पूरी तरह इसकी अहमियत समझते हैं. मेरा मतलब है, जिसने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेले हैं. मुझे लगता है इस टीम में वही हैं, उन्होंने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेले होगें. इस टीम में 50 ओवर का वर्ल्ड कप विराट ने 2011, '15, '19, '23 खेला. उन्होंने चार वर्ल्ड कप खेले हैं. यह पांचवां होगा तो जाहिर है, उन्होंने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेले हैं, इसलिए उन्हें अहमियत पता है'.

Rohit Sharma said - "I appreciate what Virat Kohli has done, you know, when he took over as a captain with the Test team, especially. It was brilliant, what he did with that team. And, at the same time, there has been a lot of discussion about how both of us as individuals can… pic.twitter.com/dBrXLzGrO6

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 29, 2026

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, 'जब हम साथ में बैटिंग कर रहे होते हैं, तो हम इस बारे में बात करते हैं कि किस पर अटैक करना है, किसकी गेंद पर सिंगल लेना है, क्या करना है. कभी-कभी मेरे पैर में कुछ होता है, तो मैं उससे कहता हूं. भाई, ध्यान से भागो, मुझे कुछ महसूस हो रहा है. तो वो इस तरह समझ रहा है और आप जानते हैं, ऐसी बातें होती रहती हैं'.

रोहित ने अपनी और विराट की सोच को बताया एक

रोहित ने कहा कि, 'विराट के साथ ये सफर अब तक बहुत मजेदार रहा है. जब हमने शुरू किया था तब से अब तक कुछ भी नहीं बदला है. जाहिर है, हम मैदान पर खुद को कैसे पेश करते हैं, इस मामले में हम अलग-अलग लोग हैं, लेकिन इसके अलावा, गोल, टीम के लिए सोचना लगभग एक जैसा है कि हमें मैच जीतना है. हमें वर्ल्ड कप जीतना है. हमें टूर्नामेंट जीतना है, हमें सीरीज जीतनी है, हमें टीम के लिए अच्छा करना है. हम किन लोगों की मदद कर सकते हैं? यह पूरी तरह से एक जैसा है'

ROHIT SHARMA ON THE CONVERSATION WITH VIRAT KOHLI ABOUT WORLD CUP & HIS CAMARADERIE: ❤️🥹

- "Virat Kohli has been playing for so many years. Whether it's the '27 World Cup or the '2023 World Cup, there's no need to explain it to him. World Cup is World Cup. And I'm pretty sure… pic.twitter.com/KNPCkuL28L

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 29, 2026

रोहित ने विराट कोहली के साथ बॉन्ड पर बोली खास बात

रोहित ने अंत में कहा कि, 'मैं विराट कोहली के काम की तारीफ करता हूं. आप जानते हैं, जब उन्होंने टेस्ट टीम के साथ कप्तानी संभाली. खासकर उन्होंने उस टीम के साथ जो किया वह शानदार था और साथ ही इस बारे में भी बहुत चर्चा हुई है कि हम दोनों अलग-अलग अपने खेल को कैसे बेहतर बना सकते हैं. अगर मेरी बैटिंग में कुछ हो रहा होता है, तो वह आकर बताते हैं, कभी-कभी मैं बताता हूं. तो वह बातचीत हमेशा चलती रहती है. अब हम बहुत कम मिलते हैं क्योंकि उनका घर मेरे घर से काफी दूर है और हर महीने, या हर डेढ़ महीने में, एक वनडे सीरीज होती है, तो इस वजह से यह कम हो जाता है. वरना, एक साल पहले तक हर 5-7 दिन में हम टूर पर होते थे, इसलिए हमें घर पर समय नहीं मिलता था. अब हम दोनों घर पर समय बिता रहे हैं, जो हमेशा अच्छा लगता हैं'.

ये भी पढ़ें : हो गया तय! एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका से होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला