दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट: नोएडा से आने वाली इंडिगो की उड़ान कैंसिल; पैसेंजर्स परेशान - Jaipur News
दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट:नोएडा से आने वाली इंडिगो की उड़ान कैंसिल; पैसेंजर्स परेशान
जयपुर21 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बार फिर हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 करीब 10 घंटे की देरी से संचालित होने की संभावना है।
वहीं, नोएडा से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7646 को एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों के चलते कैंसिल कर दिया गया है।
दुबई से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स को परेशानी
दरअसल, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 को बुधवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दुबई से जयपुर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय पर उड़ान संचालित नहीं हो सकी।
अब इस फ्लाइट के शाम 5 बजकर 30 मिनट पर दुबई से जयपुर के लिए रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे में फ्लाइट करीब 10 घंटे की देरी से संचालित हो सकती है। फ्लाइट के समय में बदलाव होने से यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर परेशान होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
नोएडा से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
वहीं, नोएडा से जयपुर आने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E - 7646 को सुबह 7 बजे नोएडा से जयपुर पहुंचना था, लेकिन एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों के चलते बुधवार को इस फ्लाइट को रद्द कर दिया।
इसके चलते इस फ्लाइट से जयपुर आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। लगातार फ्लाइट में देरी और उड़ान कैंसिल होने से हवाई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो रही है।
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर इंटरव्यू
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- पंचायत चुनाव के बाद होगा मंत्रिमंडल फेरबदल: पढ़िए- किसे मिलेगा मौका, बीच चुनाव में विधायक की गिरफ्तारी पर मदन राठौड़ ने क्या कहा?5:39
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
हनुमान बेनीवाल को किस जनरेशन की 'फिक्र': कबड्डी में सांसद पर भारी पड़े विधायक; कांग्रेस का शैंपू वाला 'कार्यकर्ता'2:06
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान-चपरासी बनने के लिए 24 पुलिस कॉन्स्टेबल ने नौकरी छोड़ी: हेल्थ डिपार्टमेंट में करेंगे जॉइन; रेलवे, CRPF और BSF भी छोड़कर आए कैंडिडेट
1:00
कॉपी लिंक
शेयर
सचिवालय-कर्मचारी से कथित अभद्रता पर कॉन्स्टेबल सस्पेंड, दूसरा लाइन हाजिर: शांतिभंग में गिरफ्तार कर रातभर थाने में रखा, चालान भी काटा; कर्मचारियों ने किया था विरोध