बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे पंजाबी फिल्म में एंट्री, इस एक्ट्रेस संग आ सकते हैं नजर

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे पंजाबी फिल्म में एंट्री, इस एक्ट्रेस संग आ सकते हैं नजर

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Film Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द पंजाबी फिल्म में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स आ रही हैं कि एक्टर और मेकर्स के बीच एक पंजाबी फिल्म को लेकर बात चल रही है.

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Film Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द पंजाबी फिल्म में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स आ रही हैं कि एक्टर और मेकर्स के बीच एक पंजाबी फिल्म को लेकर बात चल रही है.

author-image

New Update

Nawazuddin Siddiqui And Sonam Bajwa

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Film Debut: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और अपने फैंस के बीच खास जगह बनाई है. उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बजरंगी भाईजान', 'रईस', 'किक' और 'बदलापुर' में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया है. स्क्रीन पर निभाई उनकी एक्टिंग और किरदार आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. बॉलीवुड फिल्मों के जरिए लोगों का प्यार कमाने के बाद अब नवाजु्द्दीन पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके साथ सोमन बाजवा (Sonam Bajwa) नजर आएंगी. हालांकि, कास्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं.  

गिप्पी ग्रेवाल कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए फिल्म प्रोड्यूस

वैरायटी इंडिया (Variety India) की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को सिंगर खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि अभी फिल्म का टाइटल और स्टोरी के बारे में नहीं बताया गया है कि यह फिल्म किस तरह की होगी. लेकिन माना जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के लिए फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा को अप्रोच किया गया है. अगर उनकी एंट्री तय होती है, तो पहली बार नवाजुद्दीन और सोनम बाजवा एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए मिलेंगे.

सोनम बाजवा ने इन फिल्मों से बनाई पहचान

सोनम बाजवा इस समय पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. वह बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें उन्होंने अपनी स्टॉन्ग प्रेजेंस दर्ज कराई है. इसमें 'बॉर्डर 2', 'बागी 4', 'हाउसफुल 5' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अगर वह नवाजुद्दीन के साथ इस फिल्म में नजर आती हैं, तो यह प्रोजेक्ट पंजाबी और बॉलीवुड ऑडियंस के लिए स्पेशल होगा क्योंकि ऐसा बहुत ही कम देखने के लिए मिलता है. हालांकि मेकर्स की ओर से कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है. 

'तुम्बाड 2' को लेकर भी चर्चा में एक्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी बिजी हैं. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. पंजाबी फिल्म के अलावा एक्टर 'तुम्बाड 2' को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म के मेकर्स ही साफ कर चुके हैं कि वह तुम्बाड 2 में नजर आएंगे. खास बात यह है कि साल 2012 में जब 'तुम्बाड' की शूटिंग शुरू हुई थी, उस समय मैन लीड एक्टर के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी काम किया गया था, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट किसी वजह से रोक दिया गया था और उनकी शूटिंग पूरी नहीं हो सकी. मेकर्स ने बाद में फिल्म नए सिरे से बनाई. अब सालों बाद वह इसके सीक्वल से इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इसके अलावा उनके पास 'सेक्शन 108', नूरानी चेहरा, संगीन और  द ग्रेट एस्केप फरार जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं. वह आखिरी बार 'मैं एक्टर नहीं हूं' और रात अकेली है में नजर आए थे.

नवाजुद्दीन तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में कर चुके हैं काम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के अलावा तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं. यहां पर उनके काम को बहुत पसंद किया गया. इसी के साथ अब वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हैं. वह अपनी एक्टिंग के दम पर अलग-अलग भाषाओं और ऑडियंस से जुड़ना चाहते हैं. उनकी पहचान हमेशा ऐसे एक्टर की रही है जो अपने किरदार में डूब जाता है. यही वजह है कि उनके पंजाबी डेब्यू को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब सभी की नजर मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: कॉपी निकली अक्षय कुमार की 'Haiwaan', 10 साल पहले आई इस साइको थ्रिलर फिल्म की है रीमेक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें