भाई सलमान और पापा-बहन को याद कर रोए सोहेल खान, 'अलायंस' में बोले- 'बहुत छोटी दुनिया है मेरी'
भाई सलमान और पापा-बहन को याद कर रोए सोहेल खान, 'अलायंस' में बोले- 'बहुत छोटी दुनिया है मेरी'
Sohail khan Emotional in Alliance: सोहेल खान इस समय रियलिटी शो अलांयस में नजर आ रहे हैं. शो में वह अपनी फैमिली को याद करके इमोशनल हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
Sohail khan Emotional in Alliance: सोहेल खान इस समय रियलिटी शो अलांयस में नजर आ रहे हैं. शो में वह अपनी फैमिली को याद करके इमोशनल हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/16/sohail-khan-1-2026-07-16-20-36-55.png)
Photograph: (banijayasia/Instagram)
Sohail khan Emotional in Alliance: रियलिटी शो 'द अलायंस' (The Alliance) में कई बडे सेलेब्स नजर आ रहे हैं. इसमें सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) भी दिखाई दे रहे हैं. फैंस उनको शो में बहुत पसंद कर रहे हैं. वह यहां पर लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बाते करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे. उनकी ये दर्दनाक पुरानी बाते सुनकर कंटेस्टेंट भी इमोशनल हो गए. इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी फैमिली को याद करके रोते हुए नजर आए. बातचीत के दौरान सोहेल अपनी इमोशन पर काबू नहीं कर पाए और कैमरे के सामने ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि उनकी दुनिया बहुत छोटी है.
भाई सलमान और पापा-बहन को याद कर रोए सोहेल खान
शो के होस्ट कुणाल खेमू ने जब सोहेल खान से पूछा कि उनका शो में अब तक की जर्नी कैसी रही, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें यहां बहुत मजा आ रहा है और उन्होंने शो में एक नई फैमिली बना ली है. इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैं होम बॉय हूं. मेरी दुनिया बहुत छोटी है. मेरे अपने करीबी लोगों के लिए भी मेरे पास उतना टाइम नहीं होता. पापा, मम्मी, हेलेन आंटी, सलमान भाई, अरबाज भाई, अर्पिता, अलवीरा...' सोहेल खान इतना कहते ही इमोशनल हो गए. सोहेल अपने इमोशन को काबू नहीं रख पाए. उनकी आवाज भर्रा गई और वह खुद को संभाल नहीं पाए. उन्होंने कई बार आंसू रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके इमोशन उन पर भारी पड़ गए.
'अलायंस' ने सिखाए लाइफ के नए सबक
सोहेल खान ने बताया कि उन्होंने करीब सात साल तक एक कॉमेडी शो होस्ट किया था, लेकिन उस समय कभी यह एहसास नहीं हुआ कि एक कंटेस्टेंट पर कितना प्रेशर होता है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने 'अलायंस' में बतौर कंटेस्टेंट आने का फैसला किया था. सोहेल के मुताबिक, वह दूसरी तरफ खड़े होकर यह फील करना चाहते थे कि कंटेस्टेंट पर कैसा महसूस करता है. उन्होंने कहा कि इस शो में बिताए 15 दिनों ने उन्हें वह बातें सिखा दीं, जो वह अपनी 55 साल की लाइफ में नहीं सीख पाए थे. उनके इस बयान की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
सोहेल खान बचपन में हुए यौन शोषण के शिकार
इसी शो में सोहेल खान ने अपनी लाइफ का सबसे दर्दनाक राज पहली बार दुनिया के सामने खोला था. उन्होंने बताया था कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया. लेकिन शर्म और डर की वजह से कई सालों तक उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया. बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान को इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उस एक्सपीरियंस ने उन्हें लाइफ की सबसे बड़ी सीख दी. यही वजह है कि वह अपने दोनों बेटों निर्वाण और योहान को अक्सर समझाते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे, अनकंफर्टेबल महसूस कराए या बुली करे तो कभी खामोश मत बैठना और बिना झिझक फैमिली को बताएं.
एक्स वाइफ सीमा के साथ दिखी शानदार बॉन्डिंग
'द अलायंस' में सोहेल खान की एक्स वाइफ पत्नी सीमा सजदेह ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी. शो में दोनों के बीच कई इमोशनल पल देखने के लिए मिले. शो में सोहेल ने माना कि उनकी शादी टूटने में उनकी अपनी गलतियां थीं.उन्होंने माना था कि उस समय उनका करियर और मेंटल सिचुएशन दोनों ठीक नहीं थे. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और एक-दूसरे की रिस्पेक्टर करते हैं.
ये भी पढ़ें: 'रामायण' फिल्म के एक्टर आदिनाथ कोठारे का हुआ तलाक, 15 साल बाद टूटा रिश्ता, बेटी के लिए कही ये बात
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें