महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल की नंदनवन निवास पर मुलाकात हुई है. दोनों नेता करीब एक घंटे तक नंदनवन निवास पर रहे.

Written By : वैभव परब |  Updated at : 16 Jul 2026 11:22 PM (IST)

Preferred Sources

Jayant Patil and Jitendra Awhad meeting with Deputy CM Eknath Shinde ANN महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

(जयंत पाटिल की एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात, फाइल फोटो)

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से शरद गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड ने मुलाकात की है. शरद गुट के NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच यह मुलाकात हुई है.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल की नंदनवन निवास पर मुलाकात हुई है. जयंत पाटिल के साथ जितेंद्र आव्हाड भी मौजूद थे. दोनों नेता करीब एक घंटे तक नंदनवन निवास पर रहे. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और जयंत पाटिल के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में अलग से बातचीत हुई.

जयंत पाटिल की सीएम देवेंद्र फडणवीस से हुई थी मुलाकात

दो दिन पहले ही शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी. उस समय वर्षा निवास पर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी मौजूद थे.

शरद पवार ने एकनाथ शिंदे से भी की थी मुलाकात

वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है. चर्चा है कि अगर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस एनडीए में शामिल होती है, तो जयंत पाटिल को वित्त मंत्री का पद मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, तीनों नेताओं के बीच इस विषय पर चर्चा हुई है.

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान

इससे पहले एनसीपी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेताओं ने मंगलवार देर रात सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी जिसके बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गईं. कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम ने दावा किया था कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  संसद के आगामी मानसून सत्र में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन के लिए शरद पवार गुट और डीमके को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है.

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More

Published at : 16 Jul 2026 11:17 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola