तीन थाना इलाकों से तीन बाइक चोरी: मंडी से पैसे और मोबाइल समेत बाइक चोरी हुई; पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही - Alwar News
तीन थाना इलाकों से तीन बाइक चोरी:मंडी से पैसे और मोबाइल समेत बाइक चोरी हुई; पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
अलवर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

AI जनरेटेड।
अलवर शहर में बाइक चोर लगातार सक्रिय बने हुए हैं। कोतवाली, अरावली विहार और एनईबी थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में संबंधित थानों ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिर्जापुर निवासी जितेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई को वह कंपनी गार्डन में कवरेज के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (आरजे-02-वीबी-3486) कंपनी गार्डन के पीछे अशोक लेमिनेशन के पास खड़ी की थी। करीब 45 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। बाइक पर “PRESS” लिखा हुआ था, जिससे उसकी पहचान आसानी से हो सकती है।
दूसरा मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। ग्रीन पार्क, मालवीय नगर निवासी माधुरी सैन ने बताया कि 15 जुलाई की शाम उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (आरजे-02-डीएफ-9398) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
तीसरा मामला एनईबी थाना क्षेत्र का है। हादरहेड़ा निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई को वह सब्जी मंडी खरीदारी करने गए थे। बारिश शुरू होने पर उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (आरजे-02-डीजे-7125) के बॉक्स में ओप्पो रेनो 14 5जी मोबाइल और 3,500 रुपये रख दिए। सब्जी लेकर लौटे तो बाइक सहित मोबाइल और नकदी भी चोरी हो चुके थे।
तीनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।
.
खबरें और भी हैं...
अलवर में पिछले साल की तुलना में 58% कम बारिश: पिछले साल 544.30 MM, इस बार सिर्फ 159.15 MM बरसात; उमस बढ़ी
0:50- कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
5 हजार कमाने वाली महिला को 2 करोड़ का नोटिस: घर पर मिली सूखी रोटी; शराब माफिया ने गरीबों के आधार-अकाउंट नंबर से लिए ठेके
1:50- कॉपी लिंक
शेयर
'दहेज के लिए बेटी की हत्या,दो लाख रुपए मांगे थे': पिता का आरोप- ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार किया
0:38- कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 'सद्बुद्धि यज्ञ': 10 को नोटिस मिलने पर भड़का गुस्सा; कहा- नौकरी से निकालो, पर आंदोलन नहीं रुकेगा
- कॉपी लिंक
शेयर